सामने आई दानव द्वारा बनाई गई गुफा, आप भी देख कर हो जायेंगे हैरान

0
632
दानव

 

आपने यकीनन बहुत सी प्राचीन गुफाएं देखी होंगी पर क्या आपने कभी किसी ऐसी गुफा देखी हैं जो “दानव” द्वारा बनाई गई हो यदि नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी ही गुफा के बारे में बताने जा रहें हैं। वैसे तो देश विदेश में काफी गुफाये हैं और उनमें से बहुत सी काफी प्राचीन भी हैं पर आज हम आपको जिस गुफा के बारे में यहां बता रहें हैं उसका निर्माण किसी इंसान ने नहीं बल्कि दानव ने किया हैं।

आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस गुफा के बारे में।

सबसे पहले हम आपको बता दें कि यह गुफा ब्राजील के रेन फॉरेस्ट में वैज्ञानिकों को मिली हैं। इस गुफा के मिलने के बाद वैज्ञानिक हैरान हैं। यह गुफा 2 हजार फिट लंबी तथा इसकी ऊंचाई 6 फिट की हैं। सबसे खास बात यह हैं कि इस गुफा की गोलाई काफी सटीक हैं। गुफा की इस गोलाई को देखकर वैज्ञानिक भी हैरत में हैं।

दानवImage Source:

इस गिफा की जांच करने के बाद में वैज्ञानिकों ने खुलासा किया हैं कि यह गुफा न तो पानी से और न ही किसी अन्य भौगोलिक गतिविधि से निर्मित हुई हैं। वैज्ञानिकों ने इस गुफा को लेकर एक अलग ही खुलासा किया हैं। उनका कहना हैं कि इस गुफा को किसी दैत्याकार जीव द्वारा निर्मित किया गया हैं। इस गुफा के अंदर की दीवारों पर वैज्ञानिकों को कुछ इस प्रकार के चिंह भी मिले हैं जो सिद्ध करते हैं कि इस गुफा को किसी दैत्याकार जीव द्वारा ही निर्मित किया गया हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस जीव ने इस गुफा का निर्माण किया हैं वह निश्चित रूप से काफी बड़ा होगा इसलिए उसको दैत्य कहना उचित होगा। आपको बता दें कि यह गुफा आज से करीब 9 हजार वर्ष पहले बनाई गई थी। अब उस विशाल दैत्यकार जीव की पहचान पता लगाना वैज्ञानिकों के लिए एक चुनौती बन चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here