घने जंगल में दिखा दैत्याकार रहस्यमयी जीव, कैमरे में हुआ कैद

0
393

कभी-कभी जगंलों में हमें अजीबोगरीब जीव देखने को मिल जाते है। जिनके बारे में ना पहले कभी सुना होता है और ना ही कभी जाना होता है। ये जीव काफी रहस्य से भरे हुए होते है जिनके बारे में विज्ञान भी रिसर्च करके हार जाता है। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहें हैं। जो कि सच्चाई से भरी हुई है। जिसमें लोगों ने एक जंगल के बीच में एक बेहद ही अजीब जीव को देखा।

myakka skunk ape1Image Source:

मैक्सिन काउलफील्ड नाम की महिला का कहना है कि जब वो अपने कुत्तों के साथ घुमने के लिए जंगल की ओर गई थी, तब उनके कुत्ते कुछ दूरी पर चलते हुए अचानक ही रूक गए और वहां मौजूद किसी चीज को निहारने लगे। उनका कहना है कि उस वक्त वो उस जगह की तस्वीरों को ले रही थी। इसलिए उन्होंने कुत्तों की गतिविधियों पर इतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब वो घर वापस आईं तो उन्होंने सभी तस्वीरों पर नजर डाली। तब उन्होंने देखा कि पेड़ के पीछे एक विचित्र सा विशाल जीव खड़ा था। जब लोगों ने इस तस्वीर को देखा तो सभी लोग इस जीव को ब्रिटिश बिगफुट ही मान रहे थे। ब्रिटिश बिगफुट एक बड़े पैरों वाला खतरनाक जीव है जो जंगलों में घूमता रहता है। इसकी कहानियां पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। कई अन्य लोगों ने भी इसे जंगल के आस-पास देखने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here