जानें किस देश में देखा गया मौत का दानव

0
528

दैत्य- दानव की बारे में तो हम पुराने समय से ही किस्से और कहानियों में सुनते आए है। लेकिन हाल में एक दानव देखा गया है, ये घटना अलास्का की Chena नदी में देखनें को मिली है, जिसका वीडियों भी काफी वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि इस नदी में जब लोग इन्जॉव कर रहे थे तभी अचानक पानी में अजीब सी हलचल होती दिखाई दी। कोई चीज लोगों के करीब आने लगी, जिसके बाद वहां के लोगों को एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। यहां पर लोगों को मगरमच्छ की आकृति के समान करीब 15 फुट का एक अजीब सा जीव नजर आया, जिसे पहले ना कभी देखा गया था, ना ही इसके बारे में किताबों में पढ़ा गया था। यह जीव किसी दानव की तरह विकराल सा नजर आ रहा था। जिन्होंने भी इस नजारे को देखा वह काफी सहम गए है, कुछ लोग इसे बर्फ का दानव बता रहें हैं, तो कुछ इसे एक अलास्का समुद्री मछली या शार्क भी कह रहे हैं, वही कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह पानी में रहने वाला कोई आम जीव है जो कि बर्फ में रहने के कारण सफेद नजर आ रहा है।

अजीब से दिखने वाले इस जीव का किसी ने वीडियों बना लिया। जो इस समय सोशल साइट में काफी वायरल हो रहा है। “बर्फ दानव,” वाले इस वीडियो को अब तक लगभग 774971 बार देख लिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=eCffZ1JwUXQ

Video Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here