सलमान के अलावा इन स्टार्स के भी हैं हमशक्ल

0
449

हाल ही में शाहरुख खान की फैन फिल्म रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो शाहरुख का बहुत बड़ा फैन है और इसी के साथ वो उन जैसा ही दिखता है। इसके अलावा फिल्म बजरंगी भाईजान के कुछ हिस्से में सलमान के हमशक्ल ने रोल किया था। वह भी सलमान के बहुत बड़े फैन हैं। आपको बता दें कि इसके साथ ही कई और ऐसे स्टार्स भी हैं जिनके हमशक्ल मौजूद हैं। यहां हम जो तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं वह आपको हैरान कर देंगी।

रणबीर कपूर-

बॉलीवुड के प्लेबॉय रणबीर कपूर के लुक्स की हर लड़की दीवानी है। इनके हमशक्ल जुनैद शाह हैं, जो कि कश्मीर में रहते हैं। जुनैद का सपना मॉडल बनना है। इन्होंने फेसबुक पर एक पेज बनाया है जिसका नाम है- जुनैद शाह: द अपकमिंग आर.के। इनके फेजबुक अकाउंट में कई फोटोज हैं, जिन्हें देख कर आप हैरान हो जाएंगे। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि इनकी शक्ल रणबीर कपूर से कितनी मेल खाती है।

ranbir-lookalikeImage Source :http://www.thecinecircle.com/

परिणीति चोपड़ा –

बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग सिर्फ लोगों को ही पसंद नहीं आती है बल्कि बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स भी इनकी एक्टिंग के कायल हैं। हैरानी वाली बात ये है कि परिणीति की भी हमशक्ल मौजूद हैं। इनकी हमशक्ल का नाम हरनीत सिंह है जो कि दिल्ली की निवासी हैं। हरनीत ने दिल्ली के एनआईएफटी कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग में मास्टर्स की है।

172061784b0715a87d49072701a9f386Image Source :http://mtvstat.in.com/

ऐश्वर्या राय-

ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। कहा जाता है कि इन जैसी खूबसूरत हसीना और कोई हो ही नहीं सकती, लेकिन 2005 में फिल्म ‘लकी’ में एक्ट्रेस स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्नेहा उलाल को ऐश्वर्या का हमशक्ल कहा जाता है। खबरों की मानें तो इसी वजह से सलमान खान उन्हें फिल्मों में लाए, लेकिन स्नेहा का बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा, जिसके बाद उन्होंने साउथ और बंगाली फिल्मों की तरफ अपना कदम बढ़ाया।

maxresdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

अर्जुन कपूर-

बॉलीवुड के गुन्डे यानी अर्जुन कपूर के भी हमशक्ल हैं। इनके हमशक्ल का नाम हितेश ग्वालानी है जो कि हैदराबाद के रहने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हितेश भी अर्जुन की तरह ओवरवेट के शिकार थे। तेश आयकर विभाग में काम करते हैं लेकिन उनकी दिलचस्पी पहले एक्टिंग में थी।

ARJUN-KAPOOR-LOOK-ALIKEImage Source :http://cdn.ytalkies.com/

ऋतिक रोशन-

बॉलीवुड के ग्रीकगॉड ऋतिक रोशन की शक्ल एक्टर हरमन बवेजा से काफी मेल खाती है। हरमन बवेजा ने डेब्यू साल 2008 में ‘लव स्टोरी 2050’ में किया था। इसके बाद भी इन्होंने कई फिल्में की, लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा। हरमन का अफेयर एक्ट्रेस बिपाशा से रहा, जिसको लेकर वो काफी सुर्खियों में रहे।

hritikImage Source :http://www.masala.com/

शान-

रोमांटिक सिंगर शान ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं, जिसे लोगों ने खूब सराहा है। जब शान अपने हमशक्ल से मिले तो वो काफी हैरान रह गए। शान ने अपने हमशक्ल की फोटो ट्विटर के जरिए शेयर भी की।

A2sIPR8CYAAc9nmImage Source :https://pbs.twimg.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here