‘Ladies Room’ का ये वीडियो खोलेगा लड़कियों के वॉशरूम से जुड़ा हर राज़

0
413

आप एक पुरुष हैं तो आपको लड़कियों से जुड़ी हर बात में दिलचस्पी होना लाजमी है, लेकिन एक सवाल जिससे देखा जाए तो हर पुरुष परेशान रहता है। अगर वो फैमिली के साथ रहता है तो घर की महिलाओं को देखकर, ऑफिस में है तो लेडीज कलीग्स को देखकर यानी कि हर पुरुष ये जानना चाहता है कि आखिर लड़कियां वॉशरूम में इतनी देर करती क्या हैं? इतनी देर वो वॉशरूम में क्यों लगाती हैं? वहीं लड़कियों के बारे में सबसे अहम चीज कि वो ग्रुप में वॉशरूम क्यों जाती हैं? हमें पता है कि आपके दिमाग में भी कभी ना कभी ऐसे सवाल जरूर आए होंगे। ऐसे में अब पुरुषों के इस सबसे बड़े सवाल का जवाब देने आ गया है “लेडीज़ रूम” का ये टीज़र।

इसके जरिए आपको पता चलेगा कि आपके सोचने के लिए भले ही वो एक टॉयलेट सीट और वॉशबेसिन का छोटा सा कमरा हो सकता है, लेकिन लड़कियों के लिए कैसे वो उनका संसार होता है। जहां पर दुनियां के बड़े-बड़े राज फ्लश़ किए जाते हैं। जिसके अंदर इमोशंस भी होते हैं तो ड्रामे के साथ रोना-धोना भी। वही होता है ये “लेडिज़ रूम”।

Video Source :https://www.youtube.com/

“लेडीज़ रूम” एक शॉर्ट फिल्म है, जो कि वाइ फिल्म्स की है। ये इसका टीज़र है यानी कि फिल्म के लिए अभी आपको इंतजार करना पड़ेगा। इस छोटी सी फिल्म को 6 भागों में बनाया गया है। आशिमा छिब्बर फिल्म की डायरेक्टर हैं और यह मई में रिलीज होगी। वहीं तब तक आप इसके टीज़र को देखकर ही अंदाजा लगाइए कि ये फिल्म क्या करने वाली है, जो आज तक कोई पुरुष नहीं कर पाया। तो इस टीज़र को देखिए और दुनिया के इस कठिन सवाल का जबाव पाइए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here