विमान में बच्चे का जन्म होने पर ये क्या कर दिया मां ने

0
429

ये काफी चौंकाने वाली बात है, लेकिन सच है कि एक महिला को विमान में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। सॉ लेर तू नाम की महिला ने सिंगापुर से म्यांमार जाने वाली जेटस्टार की फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों और तीन चिकित्सकों की मदद से बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने चालक दल के सदस्यों और चिकित्सकों को शुक्रिया अदा किया, लेकिन उसके बाद महिला ने जो किया वो बेहद चौंकाने वाला था। कोई भी माता- पिता अपने बच्चे का नाम सोच-समझकर रखते हैं, लेकिन इस महिला ने खुश होकर अपने बेटे का नाम ‘सॉ जेटस्टार’ ही रख दिया।

1461809358699Image Source :http://www.stuff.co.nz/

आपको बता दें कि जेटस्टार ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय एयरलाइन क्वांटस की एक सहायक यूनिट है। जेटस्टार महिला की गर्भावस्था के 40वें हफ्ते तक चार घंटे से कम समय की यात्रा की इजाजत दे देती है। एयरलाइन ने इस खबर का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। महिला की मदद करने हेतु एयरलाइन ने चालक दल की प्रशंसा भी की। विमान के एक यात्री ने बताया कि बेबी जेट का विमान के यात्रियों ने तालियों के साथ स्वागत किया। किसने सोचा होगा कि विमान में ये अपातकालीन स्थिति भी आ सकती है। विमान में मौजूद सभी यात्रियों के लिए ये यादगार पल होंगे। बेबी जेटस्टार एशिया की उड़ान में पैदा होने वाला पहला बच्चा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here