एक बार फिर इंसानियत हुई तार-तार, केरल की निर्भया को मिलेगा इंसाफ?

0
448

पूरे देश को हिलाकर रख देने वाला 16 दिसंबर 2012 का दिल्ली का निर्भया कांड तो आप सभी को याद होगा। जिसमें निर्भया को न्याय और उसके आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पूरा देश एकजुट होकर उमड़ पड़ा था। आपको जानकर हैरानी होगी की देश की एक और बेटी के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी का मामला सामने आया है। यह मामला केरल के एनाकुर्लम का है। जहां पर एक 30 साल की लॉ छात्रा के साथ पहले तो निर्भया की तरह ही रेप किया गया। फिर उसके बाद उसकी बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी गई। अपने ही घर में ये छात्रा मृत पाई गई और इस छात्रा की आंतें तक बाहर निकली हुई थी।

keral-1462250541Image Source :http://resize.khabarindiatv.com/

पुलिस के मुताबिक ये छात्रा यहां अपनी मां के साथ रहती थी। उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी क्योंकि उसके पिता ने उसकी मां को छोड़ रखा था। आखिरी बार उस छात्रा को दोपहर 1 बजे के करीब पानी भरने के लिए घर से निकलते वक्त देखा गया था, लेकिन छात्रा अपने घर में ही मृत पाई गई है। पड़ोसियों के मुताबिक उन्होंने घर से किसी तरह की कोई चिल्लाने या रोने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने शक जताया है कि दोपहर को ही छात्रा पर हमला किया गया होगा। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वहीं इस मामले को लेकर नेता भी सक्रिय हो गए हैं। राज्य के पक्ष और विपक्षी दल एक दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। विपक्षी दल जहां राज्य सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर राज्य के गृहमंत्री रमेश चेन्नितला उनके आरोपों को नकराते हुए मामले की सही जांच और जल्द दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कह रहे हैं।

rape-rohtak_b_07Image Source :http://images.jagran.com/

वहीं अगर दिल्ली के निर्भया कांड पर गौर करें तो उस मामले में 23 साल की दामिनी पैरामेडिकल की छात्रा थी। जिसके साथ चलती बस में दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। उसका 13 दिन तक देश में इलाज चला था, लेकिन सही मेडिकल सुविधा ना मिल पाने के कारण वह नहीं बच पाई थी। हालांकि विरोध ज्यादा होने पर उसको इलाज के लिए सिंगापुर भेज दिया गया था, लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं केरल की निर्भया तो पहले ही मर चुकी है। वह लॉ की स्टूडेंट थी। ऐसे में ये देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस लॉ स्टूडेंट को क्या मिलेगा लॉ का साथ और हो सकेगा उसके साथ इंसाफ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here