हिन्दी का जादू अमेरिका में फैला

0
381

हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी का जादू आज हमारे देश में ही नहीं अनेक देशों में भी देखने को मिल रहा है। हमारी भाषा और हमारे देश की संस्कृति से सभी देश के लोग हमेशा से ही प्रभावित हुए हैं। तभी तो दूसरे देश के लोग भारत आने की इच्छा हमेशा बनाए रखते हैं।
कनाडा के बाद अब अमेरिका में हिंदी अपना जादू बिखेर रही है। यहां के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में करीब साढ़े 6 लाख लोग हिन्दी का इस्तेमाल करते हैं और अपना संदेश एक दूसरे तक फैलाते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिका में करीब छह करोड़ लोग घर में अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं। इनमें से ढाई करोड़ अंग्रेजी बोलते हैं। अंग्रेजी के अलावा बोली जाने वाली भाषाओं में स्पैनिश (करीब 3.74 करोड़), चीनी (लगभग 29 लाख), फ्रेंच (11 लाख), वियतनामी (14 लाख), कोरियाई (11 लाख), जर्मन (11 लाख), अरबी (9.24 लाख), टैगालोग (16 लाख) और रूसी (8.79 लाख) शामिल हैं।

hindi bookImage Source: http://i.huffpost.com/

करीब चार लाख अमेरिकावासी उर्दू और करीब 3.7 लाख गुजराती बोलते हैं। बांग्ला और पंजाबी बोलने वाले करीब ढाई-ढाई लाख हैं। तेलगू बोलने वाले लोग भी करीब ढाई लाख हैं, जबकि तमिल एक लाख 90 हजार, मलयालम करीब एक लाख 46 हजार और कन्नड़ 48 हजार लोग बोलते हैं।

जनगणना ब्यूरो के मुताबिक अमेरिका में 73 हजार लोग मराठी, करीब पांच हजार लोग उड़िया, करीब 1300 लोग असमी और लगभग 1700 लोग कश्मीरी बोलते हैं। सूची में बिहारी बोलने वाले 600 और राजस्थानी बोलने वाले 700 भी शामिल हैं। नेपाली 94 हजार और सिंधी नौ हजार लोग इस्तेमाल करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here