आप्रेशन में महिला के पेट से निकले हजारों पत्थर, देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग

0
451
पत्थर

आज कल स्वास्थ्य के सम्बन्ध में इंसान बहुत सी गलतियां करते रहते है। इसी कारण वह लगातार किसी न किसी बीमारी का शिकार होते रहता है। बहुत सी बीमारियां तो हमारे खानपान की वजह से ही होती हैं। कई लोग अपनी बीमारियों को छुपा कर रखते हैं। परिणाम यह होता है कि छोटी छोटी बीमारियां कुछ समय बाद बड़ा रूप ले लेती है। इन्ही में से एक बीमारी है गॉलब्लेडर स्टोन। यह बिमारी हमारे गलत खानपान से ही पनपती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर चार में से एक व्यक्ति को गॉलब्लेडर स्टोन की समस्या होती है। आपने अब तक इस बीमारी के ऑपरेशन में ज्यादा से ज्यादा 10 या 20 पत्थर निकलने के ही मामले सुने या पढ़ें होंगे, पर हालही में मुंबई से जो खबर सामने आई है। वह हैरान कर देने वाली है।

पत्थरImage source:

आपको बता दें कि मुंबई की एक 50 वर्षीय महिला के पेट में काफी समय से दर्द की कुछ शिकायत थी। इसको लेकर वह डॉक्टर से भी मिली। डॉक्टर ने उसको दर्द की दवाइयां दे दी, परंतु महिला के पेट का दर्द सही नहीं हुआ। इस बार डॉक्टर से उसको चैकअप की सलाह दी। चैकअप के बाद महिला के पेट का आपरेशन मुंबई के भक्ति वेदांत अस्पताल में किया गया। इस आपरेशन को करने वाले डाक्टर खुद हैरान रह गए क्योंकि महिला के पेट से 20 या 30 नहीं बल्कि 2350 पत्थर निकले।

पत्थरImage source:

यह देश में पहला मामला था जिसमें किसी महिला के पेट में से इतने सारे पत्थर निकाले गए हो। महिला के गॉलब्लेडर स्टोन से निकले इन पत्थरों को गिन गिन कर डॉक्टर भी थक गए थे। खैर डाक्टरों ने महिला का आपरेशन महज आधे घंटे में ही कर दिया था तथा अब उनका कहना है कि मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है। आपको बता दें कि इससे पहले 1987 में एक ऐसा ही मामला इंग्लैंड में सामने आया था। उस केस में महिला के पेट से 23530 पत्थर निकाले गए थे। जो कि अपने आप में एक रिकार्ड था। वर्तमान में मुंबई की इस महिला के पेट से 2350 पत्थर निकाले जाने का यह भारत का पहला मामला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here