ये हैं आधुनिक दुनिया के दैत्यकार इंसान, जानिए इनके बारे में

0
756
दैत्यकार

दुनिया में कुछ इंसान ऐसे भी रहे हैं। जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जनकारी दे रहें हैं। इन लोगों को देख कर कोई भी आश्चर्यचकित रह जाता है। आपने जिस प्रकार के दैत्यकार मानव हॉलीवुड फिल्मों में देखें हैं ये बिल्कुल वैसे ही है। आइये अब आपको बताते हैं इन लोगों के बारे में।

1 – सज्जाद गरीबी  

सज्जाद गरीबी  Image source:

यह मीडिया में काफी प्रसिद्ध है। मूल रूप से ईरान के निवासी सज्जाद गरीबी का वजन 200 किलों है, पर इतना बजन होने के बाद भी वे बिलकुल फिट हैं। इनका शरीर हॉलीवुड फिल्म के मुख्य पात्र ‘द हल्क’ से बहुत मिलता जुलता है। सज्जाद अपने शरीर से भी ज्यादा वजन उठा लेते हैं। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सज्जाद बहुत शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं।

2 – विकास उप्पल  

विकास उप्पल  Image source:

ये भारत के सबसे लंबे व्यक्ति रहे हैं। लेकिन जब तक ये जीवित रहें इनका नाम गिनीज बुक में शामिल नहीं हो सका। हरियाणा के रोहतक में जन्में विकास ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है। 8 फीट 9 इंच के विकास की मृत्यु 2007 में उस समय हो गई थी, जब उनके दिमाग में पैदा हुए ब्रेन ट्यूमर का आपरेशन चल रहा था।

3 – याओ डेफेन  

याओ डेफेन  Image source:

यह महिला चीन की निवासी थी। इस महिला की लंबाई तथा विशाल बॉडी को देख कर लोग हैरान रह जाते थे। 7 फीट 8 इंच की इस महिला की मृत्यु 2007 में हो गई थी। यह महिला बचपन से अपने परिवार के साथ दुनिया से अलग खेतों में रही, पर बीमारियों के चलते इस महिला को दुनिया के सामने आना ही पड़ा। इस महिला को देख कर आम लोगों को विश्वास करना बहुत कठिन लगा था।

4 – सुल्तान कोसेन

 सुल्तान कोसेनImage source:

सुल्तान कोसेन नामक इस शख्स को दुनिया का सबसे लंबा व्यक्ति माना जाता है। इनको यह उपाधि 2011 में मिली। 8 फीट 3 इंच की इनकी लंबाई इन्हें सब से अलग बनाती है। इनके नाम दुनिया के सबसे लंबे हाथ वाले व्यक्ति का रिकार्ड भी है।

5 – आंद्रे द जाइंट

आंद्रे द जाइंटImage source:

ये एक अभिनेता तथा एक मशहूर रैसलर रहें हैं। इनका वजन 240 किलों का था। रिंग में इनको आते देख अच्छे अच्छे रेसलर डर जाते थे। 7 फुट 4 इंच की लंबाई वाले इस रेसलर का नाम फिल्म इंड्रस्टी में भी बहुत मशहूर रहा है। ये सभी दैत्यकार मानव आपको कैसे लगे और इनसे जुड़ी रोचक जानकारी आपको कैसी लगी इस बारे में हमें अपने विचार जरूर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here