उत्तर प्रदेश में देखा गया अनोखा जीव, लोग बता रहें हैं एलियन

0
1352
एलियन

एलियंस पर लंबे समय से खोज चल रही है लेकिन अभी तक वैज्ञानिकों के हाथ इनके वास्तविक होने का कोई ठोस सबूत नहीं आया है। इसी बीच भारत में एक अजीबोगरीब जीव मिलने से एलियन से सम्बंधित खबरों का बाजार एक बार फिर से गर्मा गया है। दरअसल देश के राज्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक अजीबोगरीब जीव को देखा गया। बताया जा रहा है कि यह जीव वहां के एक नेता के फार्म हाउस पर मिला है। खबर मिलते ही इस जीव की तस्वीरें तथा इससे सम्बंधित कुछ खबरें सोशल मिडिया पर शेयर होने लगी। वर्तमान में इस जीव की खबर को जानकर लोग खूब हैरान हो रहे हैं।

लोग बता रहें हैं एलियन  

लोग बता रहें हैं एलियन  Image source:

इस अजीबोगरीब जीव का चेहरा लगभग इंसान की ही तरह है, पर इसका बाकी का शरीर किसी कुत्ते की तरह है। तस्वीर में यह जीव अपने दोनों पैरों पर खड़ा नजर आ रहा है। इसके एक पूंछ भी है तथा हाथ पैरों पर नुकीले नाखून भी नजर आ रहें हैं। सोशल मीडिया पर इस जीव की तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस अजीबोगरीब जीव को फोरेंसिक लैब ले जाया गया है, जहां इसकी जांच चल रही है।

यह है सच  

यह है सच  Image source:

वास्तविक बात यह है कि सोशल मीडिया पर जैसा बताया जा रहा है। वैसा कुछ भी नहीं है। असल में यह कोई जीता जागता जीव नहीं है बल्कि एक पुतला मात्र है। इस पुतले को पेड़ों के बीच रख कर तस्वीर ली गई तथा उसे ही सोशल साइट पर अपलोड किया गया है। इस तस्वीर को बहुत से लोगों ने देखा और उन्होंने इस तस्वीर को  एलियन के साथ जोड़ दिया। जिसके चलते लोग इस पुतले को एलियन समझने लगे। असल में यह पुतला “लैरा मगानुको” नामक एक महिला मूर्तिकार ने बनाया है। लैरा कुछ इस प्रकार की प्रतिमाएं निर्मित करती हैं जो देखने में कुछ अजीब लगे। यही उनकी कलाकारी है। खैर आप सभी को इस बात से सीख लेनी चाहिए कि सोशल मीडिया पर यदि आपको कुछ अजीब दिखे तो पहले उसके बारे में सही जानकारी हासिल कर लें तथा बाद में उसके बारे लिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here