दीपिका ने ट्वीट कर बताया पूरी की बाजीराव मस्तानी की शूटिंग

0
302

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म बाजीराव मस्तानी अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गानों में पुराने समय के राजाओं की शानों शौकत साफतौर पर देखी जा सकती है। दीपिका और रणवीर सिंह के जो फैंस इस फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है। दीपिका ने ट्वीट करके सबको बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

Bajirao MastaniImage Source: http://i.ytimg.com/

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मराठा सम्राट बाजीराव की भूमिका में रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा बाजीराव की पहली पत्नी का किरदार प्रियंका चोपड़ा और दूसरी पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के मराठा योद्धा पेशवा बाजी राव प्रथम और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर आधारित है।

दीपिका पहले भी कई बार बता चुकी हैं कि इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। दर्शक काफी बेसब्री से इस फिल्म के परदे पर आने का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here