फेमिना इंडिया मैगज़ीन के कवर पेज पर छाया सोनाक्षी का जलवा

0
424

बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी ख़ास जगह बनाने वाली सोनाक्षी सिन्हा को अपनी बेबाक पर्सनैलिटी की वजह से जाना जाता है। किसी भी नई चुनौती को सोनाक्षी अपने ख़ास अंदाज़ में स्वीकार करती हैं। वैसे तो वह हमेशा ही कुछ न कुछ नया करती रहती हैं, लेकिन आजकल वह फेमिना इण्डिया मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई हुई हैं। वह फेमिना इण्डिया मैगज़ीन के जनवरी इशू में कवर गर्ल हैं।

Sonakshi Sinha on Femina Magazine Cover

इससे पहले भी वह कई मैगजीन्स के लिए फोटो शूट कर चुकी हैं, लेकिन इस फोटोशूट में वह काफी आकर्षक और स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने यह फोटोशूट कई अलग-अलग तरह के ड्रेसेस में किया है। इन फोटोज में सोनाक्षी काफी ब्यूटीफुल और कॉन्फिडेंट नज़र आ रही हैं। सोनाक्षी इन दिनों अपनी म्यूजिक एल्बम इश्कोहोलिक की वजह से काफी चर्चा में हैं। उनकी म्यूजिक एलबम को काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके अलावा वह अपनी अगली फिल्म फ़ोर्स-2 में जल्द ही बड़े परदे पर दिखेंगी।

Sonakshi Sinha on Femina Magazine Cover

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here