फ़ोर्ब्स की सूची में भारतीयों का भी जलवा

0
287

फ़ोर्ब्स के द्वारा विभिन्न कार्यक्षेत्रों में सफल होने वाले युवाओं की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में दुनिया भर के करीब छह सौ युवक, युवतियों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में दुनिया भर के युवाओं के साथ ही भारतीय युवाओं ने भी अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में करीब 45 प्रतिभाशाली भारतीयों को रखा गया है।

फ़ोर्ब्स ने तीस साल से कम आयु के प्रतिभावान उद्यमियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अलग-अलग कार्यक्षेत्रों के युवक, युवतियों को लिया गया है। फ़ोर्ब्स की यह पांचवीं सालाना लिस्ट है। इसमें करीब 600 युवाओं को जगह दी गई है। पहले कहा जाता था कि छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन आज के दौर में इस बात को युवाओं ने गलत साबित कर दिया है। सूचना और टेक्नोलॉजी के युग में बड़ी उपलब्धियों को पाने के लिए छोटी उम्र के युवाओं ने कड़ी मेहनत की है। फ़ोर्ब्स ने एक वक्तव्य में कहा है कि ये युवा दुनिया में नए अवसरों से सफलता की नई कहानी गढ़ रहे हैं। शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, टेक्नोलॉजी, विनिर्माण उद्योग, विज्ञान के साथ ही अन्य क्षेत्रों को भी इसमें रखा गया था। खुशी की बात यह है कि इस लिस्ट में 45 भारतीयों को भी शामिल किया गया है।

logo2

जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में मुख्य रूप से ओयो रूम के 22 वर्षीय रितेश अग्रवाल को शामिल किया गया है। इन्होंने भारत के सौ शहरो में करीब दो हजार होटल को एक साझा प्लेटफॉर्म दिया। जहां पर सस्ते कमरे चाहने वालों को आसानी से रूम मिल जाते हैं। रितेश अग्रवाल के अलावा फ़ोर्ब्स की लिस्ट में सिटी ग्रुप से भारतीय मूल की 27 वर्षीय नीला दास को भी रखा गया है। साथ ही गूगल एक्स की करिश्मा शाह, गगन बियाणी, नीरज बेरी, दिव्या विकिंग और विकास पटेल का नाम भी फ़ोर्ब्स ने सूची में दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here