बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी ने की सगाई, जल्द बनेंगी दुल्हन!

0
450

बॉलीवुड की एक सबसे बोल्ड और हॉट बाला ने सगाई कर ली है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वो, क्या वो कैटरीना हैं या प्रियंका या दीपिका या कोई और..तो चलिए ज्यादा सोचिए मत हम आपको बता ही देते हैं। वो हैं बॉलीवुड की सबसे बोल्ड ब्यूटी बिपाशा बसु, जिन्होंने चुपचाप सगाई कर ली है और वह जल्द ही दुल्हन भी बनने वाली हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि राज गर्ल ने अभी तक इस खबर को राज ही बनाए रखा है। खबरों की मानें तो बिपाशा बसु ने कुछ समय पहले अभिनेता हरमन बावेजा के साथ सगाई कर ली है। दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर कमीटेड हो गए हैं।

1Image Source: http://media2.intoday.in/

अब आप सोच रहे होंगे कि खबरें तो बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के रिलेशनशिप की थी, तो फिर बीच में हरमन बावेजा कहां से आ गए। वैसे हरमन की बीच में एंट्री से तो हम भी आपकी तरह सरप्राइज हो गए हैं, लेकिन क्या करें, जानते तो हैं ना आप कि ऐसे सरप्राइज तो बिपाशा हमेशा से ही देती आई हैं। पहले डीनो मोरिया के साथ अफेयर के चर्चे रहे। डीनो को खोने के बाद बिपाशा को फिर जॉन का साथ मिला। लगभग 9 साल तक जॉन के साथ रिलेशनशिप में रहकर दोनों की राहें अलग हो गईं।

2Image Source: http://images.iimg.in/

फिर तन्हा बिपाशा की जिंदगी में हरमन बावेजा की एंट्री हुई। जिसके लिए बोल्ड ब्यूटी बिपाशा का दिल धड़कने लगा, लेकिन कुछ समय बाद फिर बिप्स ने दे दिया एक और सरप्राइज। जब फिल्म अलोन के हॉट सींस के साथ चर्चा में आई बिपाशा। उन्हीं चर्चाओं के साथ करण और बिपाशा की कैमिस्ट्री को देखकर अफवाहों का बाजार फिर गरम होने लगा और बिप्स ने भी कभी इन अफवाहों पर फुलस्टॉप नहीं लगाया।

3Image Source: http://www.bollywoodshaadis.com/

लेकिन इस लव स्टोरी में अब आ गया है एक ट्विस्ट। खबरों की मानें तो बिपाशा ने अब हरमन बावेजा की दूल्हन बनने का फैसला कर लिया है। कुछ दिन पहले हरमन को बिपाशा के पिता के बर्थ-डे के सेलिब्रेशन में देखा गया था। वैसे बिपाशा के करीबी इस बात से इंकार कर रहे हैं कि वह शादी करने वाली हैं, लेकिन बॉलीवुड में यह पुरानी परंपरा रही है कि सितारे शादी वाले दिन तक शादी की अटकलों को खारिज करते रहते हैं।

4Image Source: http://images.mid-day.com/

अब यह खबर सच है या कोई अफवाह यह तो बिपाशा और हरमन ही जानें, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि क्या वाकई बिपाशा इस बार अपने रिलेशनशिप को लेकर श्योर हैं या फिर कोई नया सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here