आज का इतिहास– अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का निधन

-

आज 1 फरवरी के दिन भारत समेत विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं थी। अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसी हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये थे। कल्पना चावला एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन की काफी अच्छी जानकार थीं। इसके साथ ही वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

भारत में आज के ही दिन बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता ए के हंगल का जन्म हुआ था। साथ ही दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन की स्थापना हुई थी। इसके अलावा विश्व इतिहास में आज के दिन कई दुखद घटनाएं भी हुई। आज ही के दिन फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी।

Untitled-1Image Source: http://quintype-01.imgix.net/

नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए थे। इसके अलावा आज ही के दिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी। साथ ही सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल हुए थे। इतना ही नहीं आज के ही दिन मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भड़के दंगे में 74 लोग मारे गये थे।

3Image Source: https://upload.wikimedia.org/

इसके अलावा आज के इतिहास में इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इस प्रकार हैं –

4Image Source: ttps://classconnection.s3.amazonaws.com/

1793- फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।
1797- लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।
1814 – फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत।
1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1835- ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।
1835- मॉरीशस में गुलामी प्रथा को समाप्त किया गया।
1881- दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।

5Image Source: http://www.gqindia.com/

1884- डाक बीमा योजना की शुरूआत हुई।
1908- पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या।
1917- भारतीय अभिनेता ए के हंगल का जन्म।
1924- ब्रिटेन ने पूर्व सोवियत संघ (यूएसएसआर) को मान्यता दी।
1953- नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1964- यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का गठन।
1972- भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का गठन।

6Image Source: http://nausena-bharti.nic.in/

1977- भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन।
1979- ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी निर्वासन के 15 साल के बाद तेहरान वापस आए।
1991- अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।
2002- अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।
2003 – अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त।
इस हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।
2012- मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भड़के दंगे में 74 लोग मारे गये।

7Image Source: http://images2.gazzettaobjects.it/

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments