शराब की लत से कोसों दूर हैं ये सितारे

0
604

आजकल किसी समारोह में शराब ना हो तो उसे अधूरा माना जाता है और अगर बात करें फिल्म जगत की तो शराब पीना सितारों के लिए आम बात है। कई ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जो कई बार कैमरे में शराब पीते हुए कैद हुए हैं। शराब ने कई सितारों का करियर भी खराब किया है। इस लिस्ट में मनीषा कोइराला और हनी सिंह भी शामिल हैं।

दीपिका पादुकोण– आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि फिल्म जगत में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो शराब से कोसों दूर रहते हैं। इस सूची में पहला नाम बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण का आता है जो शराब को हाथ लगाना भी पसंद नहीं करती हैं। दीपिका ने अपने करियर में कॉकटेल फिल्म में शराबी की भूमिका निभाई है जिसमें वो टल्ली नजर आईं। बॉलीवुड की ये हसीना अपने स्वास्थ्य और खूबसूरती को ज्यादा महत्व देती हैं।

deepika-padukone-COCKTAILImage Source :Image Source :http://d30opejq2nzots.cloudfront.net/

जॉन अब्राहम– बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम किंग साइज जिंदगी जीना पसंद करते हैं। जॉन को देखकर आप जान सकते हैं कि वो अपने हेल्थ के लिए सचेत हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जॉन ने कहा कि “मैं सिर्फ ऐक्टर या मॉडल नहीं हूं, मुझे आज के युवा फॉलो करते हैं जो कि मेरे लिए एक जिम्मेदारी है। इसलिए मैं शराब और सिगरेट हाथ तक नहीं लगाता हूं।”

Image-of-John-AbrahamImage Source :http://imageshdwallpapers.com/

अमिताभ बच्चन– इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शराबी, मुकद्दर का सिकंदर, सत्ते पे सत्ता जैसी फिल्मों में बखूबी शराबी का किरदार निभाया है, लेकिन वो असल जिंदगी में शराब को हाथ तक नहीं लगाते। अपनी किसी फिल्म में शराबी का रोल बिना शराब पिए ही करते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर ऐक्टर शराबी का रोल शराब पीकर ही करना पसंद करते हैं लेकिन अमिताभ कुछ अलग हैं। बिग बी सिर्फ शराब से दूर ही नहीं रहते बल्कि शाकाहारी भी हैं।

ab_abImage Source :http://images.desimartini.com/

अभिषेक बच्चन- पिता की राह पर चलने वाले अभिषेक बच्चन भी शराब से दूर ही रहना पसंद करते हैं। हाल ही में एक अल्कोहल ब्रान्ड उन्हें 10 करोड़ देकर ब्रैन्ड एम्बेसडर बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को यह कह कर ठुकरा दिया कि जब वो पीते ही नहीं तो एन्डोर्स कैसे कर सकते हैं।

सोनाक्षी सिन्हा- बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी शराब की लत से दूर रहने वाली ऐक्ट्रेस में शामिल हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले सोनाक्षी ने करीब 30 किलो वजन घटाया था। अपने लुक्स और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वो शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहना पसंद करती हैं।

sonakshi-sinha-wallpaper-17Image Source :http://www.apnatimepass.com/

अक्षय कुमार- बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपने स्टंट और ऐक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई हुई है। वो अपने शेड्यूल को लेकर बेहद सचेत रहते हैं। वो समय से उठते और सोते हैं। वो पार्टी में जाते तो हैं लेकिन अल्कोहल से दूर रहते हैं।

akshay-kumar-01Image Source :http://science-all.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here