जानें भारतीय नोट व सिक्कों से जुड़े अनोखे तथ्य

0
522

अगर आप ये सोचते हैं कि आप भारत में रह कर भारत के बारे में बहुत कुछ जानते हैं तो हो सकता है कि आप सही हों, लेकिन क्या आप भारत के नोटों व सिक्कों के बारे में अच्छे से जानते हैं। हो सकता है कि इस बारे में आपको भी वो ही बातें पता हों जो ज्यादातर लोगों को पता होंगी, लेकिन आज हम आपको भारतीय नोटों व सिक्कों से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जान कर आप हैरान हो जाएंगे।

1. सिक्कों से बनते थे ब्लेड

काफी समय पहले 5 रुपए के सिक्कों की मदद से ब्लेड बनाने का काम किया जाता था। एक पांच रुपए के सिक्के से 6 ब्लेड बन जाते थे। इतना ही नहीं ब्लेड बनाने वाले एक ब्लेड को 2 रुपए में बेचा करते थे। जिससे उन्हें हर तरह से हमेशा फायदा ही होता था, लेकिन जब 2009 में पुलिस को इस बारे में पता लगा तो सरकार ने सिक्के बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले मेटल को ही बदल दिया।

1Image Source: http://creditcardtocashchennai.in/

2. 17 भाषाओं में लिखी जाती है कीमत

भारतीय नोटों में अंग्रेजी व हिंदी के अतिरिक्त 15 अन्य भाषाओं में भी नोट की कीमत को लिखा जाता है। इसमें भारत की ही 15 भाषाओं को शामिल किया गया है। अगर आप किसी भी नोट को ध्यान से देखेंगे तो आप पाएंगे कि उसके आगे वाले हिस्से में अंग्रेजी और हिन्दी का प्रयोग किया गया है, जबकि उसके पीछे बाकी की अन्य भाषाओं का प्रयोग किया गया है।

2Image Source: http://awaaztimes.com/

3. कभी 10,000 व 5000 के भी छपे थे नोट

सन् 1938 में रिजर्व बैंक ने पहली बार 10,000 रुपए के भी नोट छापे थे, लेकिन सन् 1946 में 1000 व 10,000 के नोट की छपाई को रोक दिया गया था। जब 1954 में इन्हें दुबारा छापा गया तो उनके साथ-साथ 5000 रुपए के भी नोट छपने लगे थे। मगर सन् 1978 में एक बार फिर से 10,000 व 5000 के नोट की छपाई को बंद कर दिया गया और उसके बाद कभी भी इनकी छपाई प्रारम्भ नहीं की गई।

3Image Source:  https://pbs.twimg.com/

4. वित्त मंत्रालय जारी करता है एक रुपए के नोट

अक्सर लोगों को लगता है कि सारे नोट आरबीआई के द्वारा ही जारी किए जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एक रुपए का नोट एक ऐसा नोट है जिसे वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। ये ही एक ऐसा नोट है जिस पर आरबीआई गवर्नर के स्थान पर फाइनेंस सेक्रेटरी का हस्ताक्षर होता है।

4Image Source: http://acdn.newshunt.com/

5. सिक्कों को देख कर पता चलता है वो कहां बने हैं

भारत में जितने भी सिक्के बनाए जाते हैं आप उन्हें देख कर ये बता सकते हैं कि वो कहां बनाए गए हैं। अगर आपको सिक्कों पर छपी तारीख के नीचे टूटा हुआ डायमंड दिखाई दे तो समझ जाएं कि ये सिक्का हैदराबाद में बना है। वैसे अब इस चिन्ह को बदल कर पूरे डायमंड का रूप दे दिया गया है। इसी तरह हर जगह के अपने अलग चिन्ह हैं।

5Image Source: http://www.indian-coins.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here