भूकंप के बाद अब सुनामी की चपेट में आ सकता है जापान

0
384

दक्षिण पश्चिमी जापान में 24 घंटे के अंदर आए दो शक्तिशाली भूकंप ने पूरे जापान को हिलाकर रख दिया। जापान में अब तक कई बार आ चुके भूकंप में करीब 29 लोगों की जान जा चुकी है और 700 लोगों के घायल होने की सूचना है। 24 घंटे में लगातार दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों से जापान में काफी दहशत फैल चुकी है और इन्हीं लक्षणों को देख मौसम विभाग ने सुनामी जैसे महाप्रलय की भी चेतावनी दे दी है। भूकंप के बाद अब कभी भी जापान इसकी चपेट में आ सकता है।

26-1430042911-earthquakeImage Source :http://hindi.oneindia.com/

बीते गुरुवार को यहां आये शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.5 आंकी गई थी। इस शक्तिशाली झटके ने बड़ी-बड़ी इमारतों को ध्वस्त कर दिया था। अब तक मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है। करीब 700  लोग घायल अवस्था में अस्पताल में हैं। जहां उनकी हालत काफी खराब है।

20_04_2015-20japan_tsunamiImage Source :http://images.jagran.com/

इस लगातार तेज भूकंप के बीच एक सक्रिय ज्वालामुखी शनिवार तड़के भड़क उठा। स्थानीय सरकारी अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भूकंप के चलते ज्वालामुखी भड़का है या किसी दूसरे कारण से। जापान में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here