तेलंगाना में गर्मी का कहर, महिला ने फर्श पर ही बना दिया ऑमलेट

0
430

वैसे तो पूरे देश में ही गर्मी का प्रकोप फैलने लगा है, लेकिन तेलंगाना में गर्मी इन दिनों कुछ ज्यादा ही कहर ढा रही है। यहां इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। अगर सिर्फ अप्रैल के महीने में इस राज्य में इतनी गर्मी है तो सोचिए जून के महीने में यहां क्या हालत होगी? इस प्रचण्ड गर्मी को दर्शाने के लिए यहां की एक महिला ने अपने घर के बाहर ही फर्श पर ऑमलेट बना दिया। साथ ही ऐसा करते हुए इस महिला ने एक वीडियो भी शूट करवाया है।
आप भी इस वीडियो को देखें –

https://www.youtube.com/watch?v=b1c9hY4Nq84

Video Source :https://www.youtube.com/

इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे महिला पहले जमीन में बैठ कर अंडा फेटती है और फिर सूरज की गर्मी से तपती हुए फर्श पर बड़े आराम से ऑमलेट बनाती है। जिसके बाद थोड़ी ही देर में ऑमलेट पूरी तरह से पककर तैयार हो जाता है। यह महिला तेलंगाना के करीम नगर की रहने वाली है।

इन दिनों तेलंगाना में लू चल रही है। इतना ही नहीं इस राज्य के कई भागों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार के दिन यहां का तापमान 40 और 45 डिग्री के बीच था। इस बारे में हैदराबाद के मौसम विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आगे आने वाले तीन दिनों में राज्य में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और लू भी चलेगी।

तेलंगाना में अभी से इतनी भीषण गर्मी पड़ना काफी हैरत की बात है क्यों कि पिछले 6 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब इस राज्य का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा है, लेकिन 13 और 14 अप्रैल को अचानक ही तापमान में बढ़ोत्तरी आ गई और गर्मी बढ़ने लगी। आज से पहले अप्रैल में साल 1973 में यहां का तापमान 43.3 डिग्री दर्ज हुआ था, जो इस महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here