साक्षी धोनी का आम्रपाली से है गहरा रिश्ता!

0
779

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में आम्रपाली ग्रुप के ब्रैंड एम्बेसडर का पद छोड़ा है। इसके बाद अब एक नई बात सामने आई है कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी इस कंपनी का एक अहम हिस्सा हैं। दरअसल साक्षी आम्रपाली कंपनी में 25 प्रतिशत की पार्टनर हैं। इस बात का खुलासा कंपनी के डायरेक्टर ने करते हुए कहा है कि आम्रपाली ग्रुप के अगर 75 प्रतिशत डायरेक्टर वह हैं, तो 25 प्रतिशत पार्टनर साक्षी धोनी भी हैं।

dhoni-3-300x240Image Source :http://static.abplive.in/

कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय में जमा हुए पेपर्स के मुताबिक यह कंपनी एक लाख रुपए की पूंजि के साथ खोली गई थी। इसी के साथ कंपनी के पार्टनर्स का नाम भी इस दस्तावेज में शामिल है। कंपनी के 75 प्रतिशत के पार्टनर अनिल कुमार हैं तो 25 प्रतिशत की साक्षी धोनी भी हैं। जिस कारण कंपनी के नाम में भी (आम्रपाली माही डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) धोनी का नाम आ रहा है।

78ba55cf-53c4-41f9-82ea-880bc6c45883wallpaper1Image Source :http://1.bp.blogspot.com/

खबरों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी ने आम्रपाली ग्रुप से अब अपने सारे नाते तोड़ दिए हैं। इस बात की घोषणा खुद आम्रपाली के मैनेजिंग डारेक्टर अनिल शर्मा ने की और कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अब हमारी कंपनी के ब्रैंड एम्बेसडर नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आम्रपाली से जुड़े रहने के कारण धोनी की इमेज प्रभावित हो रही थी। यह फैसला हम दोनों ने सहमति से ही लिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि कंपनी से पति का नाम हटने के बाद अब साक्षी कंपनी से अपनी पार्टनरशिप खत्म करती हैं या फिर नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here