आज का इतिहास- अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाओं की उच्च शिक्षा की हुई पहल

0
434

11 अप्रैल का दिन देश विदेश की कई महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचित कराता है। भारत हो या विदेश की कोई जगह अपने देश के विकास के लिये वो शिक्षा पर हमेशा से जोर देते आए हैं। कुछ इसी मंशा से आज ही के दिन अफ्रीकी और अमेरिकी महिलाओं की शिक्षा पर और अधिक जोर देने के लिये स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया। 11 अप्रैल का भारत एवं विश्व इतिहास में क्या महत्व है, आइए डालते हैं इस पर नजर…

11 अप्रैल 1881- अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।

11 अप्रैल 1887- प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म।

11 अप्रैल 1909- इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना।

11 अप्रैल 1919- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।

11 अप्रैल 1930- ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।

ऋषिकेशImage Source :http://www.shrinews.com/

11 अप्रैल 1951- थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हट्टंगड़ी का पुणे में जन्म।

11 अप्रैल 1964- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो भागों में विभाजित हुई। मुख्य पार्टी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहा जाता है और विभाजित हुई दूसरी पार्टी का नाम कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।

11 अप्रैल 1970- अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।

Apollo13-load_on_deckImage Source :https://upload.wikimedia.org/

11 अप्रैल 1972- USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।

11 अप्रैल 1999- अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।

Inext_p_nat_agni2Image Source :http://images.jagran.com/

1997: केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई थी।

11 अप्रैल 2000- भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here