आईपीएल की इस टीम के कप्तान बनें धोनी

0
372

भारत के सफल कप्तान में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल की नई सीरीज में एक नई टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। इस बार धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की टीम की तरफ से खेलेंगे। इस टीम में उन्हें कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी के लिए उनके पिछले रिकॉर्ड को भी देखा गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस के मालिक संजीव गोयनका ने धोनी का नाम कप्तानी के लिए घोषित किया है। इंडियन प्रीमियर लीग में टीम के लोगो और कप्तान का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि हम धोनी का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी भारत और अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सफल पारियों को खेल चुके हैं।

dhoniImage Source:

धोनी को सिर्फ 2016 के सत्र में कप्तान बनाए जाने के लिए उन्होंने बताया कि फिलहाल इस वर्ष के लिए टीम को बनाने पर ही हमारा ध्यान केंद्रीत है। इस टीम में धोनी के साथ कई अन्य बड़े खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा होंगे। इस टीम में अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी, भारत के अजिंक्य रहाणे, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ और भारत के आर अश्विन भी होंगे।

https://twitter.com/IPL/status/689043453116743680/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw

Image Source:

धोनी की पिछली टीम के विवादों में फंसने के बाद से ही उनकी दोबारा नीलामी की बात चल रही थी, पर धोनी को नीलामी प्रक्रिया से बाहर रखा गया था। धोनी को कोई भी नई टीम कैरिफ़ॉर्वर्ड कर सकती थी। इसके चलते ही धोनी को एक बार फिर से नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस में कप्तान बनाया गया है। इस टीम में खेलते हुए धोनी को एक बार फिर से अपने बेहतरीन खेल का परिचय देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here