आपकी जिंदगी में एक नाम के कई लोग होंगे, लेकिन क्या कभी आपने अपनी टीवी स्क्रीन की तरफ एक नजर घुमाकर देखा है जहां आपको एक नाम के एक नहीं, दो भी नहीं, बल्कि कम से कम दस लोग एक ही नाम के रोजाना दिखने को मिलते हैं। हो सकता है आपने इस बात पर आज तक गौर नहीं किया होगा। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिससे आपको टीवी के इन हमनाम करण के बारे में पता चलेगा।
1. करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर की हॉट बॉडी का दीवाना तो हर कोई है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत दिल मिल गए जैसे एक मेडिकल ड्रामा सीरियल से की थी, लेकिन अब यह हॉट हंक बड़े पर्दे की तरफ अपना रुख मोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं अब तो करण का नाम बंगाली बाला बिपाशा बासू से भी जुड़ गया है।
 Image Source :http://www.youngisthan.in/
Image Source :http://www.youngisthan.in/
2. करण वाही
टीवी शो रीमिक्स से छोटे पर्दे पर अपना सफर शुरू करने वाले क्यूट रणवीर सिसोदिया को आप अच्छे से जानते होंगे। बहरहाल अब यह क्यूट बॉय करण वाही काफी हॉट और सेक्सी हो गया है।
3. करण कुंद्रा
करण कुंद्रा छोटे पर्दे के काफी सुपरहिट डूड हैं। इन दिनों करण ये कहां आ गए हम सीरियल में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसी के साथ वह वीजे अनुष्का को डेट कर रहे हैं।
 Image Source :http://raniraja.persiangig.com/
Image Source :http://raniraja.persiangig.com/
4. करण टेकर
करण टेकर ने छोटे पर्दे पर एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल से अपना करियर शुरू किया। इनके लुक में आपको हॉटनेस और क्यूटनेस दोनों ही नजर आएंगे। वह अक्सर कई शोज को होस्ट करते हुए नजर आते हैं।
 Image Source :http://timesofindia.indiatimes.com/
Image Source :http://timesofindia.indiatimes.com/
5. करण पटेल
करण पटेल किंग खान शाहरुख खान के डाई हार्ड फैन हैं। वह शाहरुख से काफी इंस्पायर्ड हैं। करण आजकल स्टार प्लस के सीरियल ये हैं मोहब्बतें में अपने किरदार रमन भल्ला के नाम से चर्चा में हैं।
6. करणवीर बोहरा
छोटे पर्दे का यह बैड बॉय कूल ड्रेसिंग में काफी अच्छे लगते हैं। फैंस इनकी बॉडी, पियर्सिंग्स और टैटूज को काफी पसंद करते हैं।
 Image Source :http://www.skyhdwallpaper.com/
Image Source :http://www.skyhdwallpaper.com/
7. करणवीर शर्मा
करणवीर शर्मा ने 2014 में फिल्म जिद से बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरूआत की। इसके अलावा करणवीर कई टीवी सीरियल में भी अपनी झलक दिखा चुके हैं।
 Image Source :https://www.absoluteindianews.com/
Image Source :https://www.absoluteindianews.com/
8. करण मेहरा
करण छोटे पर्दे के अलावा बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। आखिरी बार करण फिल्म रागिनी एमएमएस 2 में दिखे थे।
 Image Source :http://www.tellychakkar.com/
Image Source :http://www.tellychakkar.com/
9. करण ग्रोवर
काफी लंबे समय से छोटे पर्दे से गायब रहे करण अब नए अवतार में छोटे पर्दे पर फिर से वापसी करने वाले हैं।
 Image Source :http://whatshelikes.in/
Image Source :http://whatshelikes.in/
10. करण मेहरा
यह करण मेहरा भले ही हॉट और सेक्सी ना हों, लेकिन इनके अभिनय की चर्चा हर घर में होती है। दरअसल इनका सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का काफी पसंदीदा है। इस सीरियल में वह लीड रोल निभाते हैं।
