सांप वैसे तो बहुत सी प्रजातियों और रंगों के होते हैं पर हाल ही में मिले इस सफेद रंग के सांप ने वैज्ञानिकों में हलचल मचा दी है। आपने अपने जीवन में बहुत से सांप देखें ही होंगे। ये अपनी अलग-अलग प्रजातियों के कारण भिन्न भिन्न रंगों के होते हैं। कुछ सांपों का रंग भिन्न वातावरण में रहने के कारण बदल जाता है। इस प्रकार से ये जीव अलग अलग रंगों में परिवर्तित हो जाते हैं। भारत सहित अन्य कई देशों में सांपों को लेकर बहुत सी मान्यताएं लोगों में देखी जाती हैं।
भारत के लोग इसको एक पूजनीय जीव मानते हैं और नाग पंचमी पर इसका पूजन करते हैं। वहीं दूसरी ओर इस जीव का वर्णन ईसाई तथा इस्लाम धर्म में भी मिलता है। इस प्रकार से इनको लेकर अलग-अलग धर्मों में कई मान्यताएं देखने को मिलती हैं, हाल ही में एक ऐसा ही सांप मिला है जिसको आपने कभी नहीं देखा होगा। असल में इसका रंग बिल्कुल सफेद है इसलिए लोग इसको देखकर हैरान हो रहें हैं। वैज्ञानिक भी इसको लेकर काफी चकित हैं।
 image source:
image source:
आपको हम बता दें कि यह सफेद रंग का सांप ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। वैसे तो ऑस्ट्रेलिया में काले, डार्क ब्राउन तथा सलेटी रंग के सांप पाए जाते हैं, पर इस सांप का रंग सफेद है, इसलिए जीव वैज्ञानिकों में इसको लेकर काफी हलचल मची हुई है। वैज्ञानिक यह नहीं समझ पा रहें हैं इस जीव का रंग आखिर सफेद क्यों और कैसे हुआ होगा। इस जीव के रंग को लेकर वैज्ञानिक कई अनुमान लगा रहें हैं। ऐसे ही एक अनुमान के बारे में बताते हुए वैज्ञानिक कहते हैं कि इसके जीन में दुर्लभ अनुवांशिक परिवर्तन होने के कारण इसका रंग सफेद हो गया होगा। यह एक अनुमान है, पर अभी तक वैज्ञानिक यह नहीं बता सकें हैं कि आखिर इस सांप का रंग सफेद कैसे हुआ है। सफेद रंग के इस जीव को देख कर लोग हैरान हो रहें हैं।
