जब आसमान से बरसने लगी मछलियां

0
322

लोग जब भी परेशान होते हैं तो ऊपर वाले की ओर निगाह करते हैं। जो चाहते हैं उससे मांग लेते हैं। सोचें कि आपको जो चीज चाहिए आप उसे मांगें और वो ऊपर से ही बरसने लगे। हां, आप भी हमारी इस बात पर हंस ही रह होंगे। ऐसी घटना अगर सच में हो जाए तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। देश में कुछ दिनों पहले ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला।

Video Source: https://www.youtube.com

आसमान से अभी तक सभी ने पानी, बर्फ और ओले की बारिश के बारे में ही सुना था, लेकिन आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के गोलमुंडी गांव में कुछ ऐसा घटित हुआ कि लोग हैरान और परेशान हो गए। इस गांव में बीते दिनों आसमान से मछलियों की बरसात हुई। इस बारिश को देखने वाले लोग हैरान रह गए। लोगों ने ऐसी बारिश के बारे में कभी कल्पना भी नहीं की थी। पहले तो लोग इस करिश्मे को देखकर हैरान रह गए थे, लेकिन बाद में जब मछलियों की बारिश होती रही तो लोगों ने भी इस बरसात का जमकर लुत्फ उठाने की सोच ली। लोगों ने इन मछलियों को खूब इक्ट्ठा किया। आसमान से इतनी मछलियां बरसी की लोग इसे इक्ट्ठा करते-करते थक गए, लेकिन मछलियां खत्म नहीं हुई।

Fish Rain1Video Source: http://dailymail.com.ng/

लोग कुदरत के इस रहस्य को नहीं समझ सके, लेकिन आसमान से मछलियों की बारिश की वजह जानी जा चुकी है। चक्रवात जैसी तेज हवाएं कई बार अपने साथ पानी पर मौजूद चीजों को भी उड़ा ले जाती हैं और इनमें जिंदा मछलियां भी हो सकती हैं। गोलमुंडी गांव में हवाओं के साथ इसी तरह मछलियां उड़ कर आ गई होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here