ट्रेवलिंग- जानिये भारत की 3 सबसे खूबसूरत और सस्ती जगहों के बारे में, देखे तस्वीरें

0
396
भारत

 

क्या आप जानते हैं कि भारत में घूमने के लिए इतनी जगहें हैं कि आप सारी उम्र सफर करते रह सकते हैं। आज हम बता रहें हैं भारत की बेहद खूबसूरत और सस्ती जगहों के बारे में जहां आप इस वर्ष आसानी से जा सकते हैं। अक्सर बहुत से लोग घूमने का प्लान तो बनाते हैं, पर पैसे की कमी या किसी अन्य वजह से उनका प्लान कैंसिल हो जाता है। यही कारण है कि आज हम देश के उन स्थानों के बारे में आपको यहां बता रहें हैं जहां आपको ज्यादा खर्च नहीं करना होता तथा घूमने का आनंद भी पूरा आता है। आइये जानते हैं इन स्थानों के बारे में।

1 – गोवा

भारतImage Source: 

गोवा भारत की वह जगह है जो हर घूमने वाले शौकीन की लिस्ट में हमेशा शामिल होती है। बहुत से लोग इस स्थान को बहुत महंगा समझते हैं। वास्तव में ऐसा है नहीं। यहां पर आपको सस्ते से सस्ता होटल तथा भोजन आसानी से मिल जाता है। यदि आप गोवा में ऑफबीट सीजन पर जाते हैं तो आपको यहां अच्छा डिस्काउंट भी मिलता है। गोवा में घूमने के लिए स्कूटी को किराए पर लेकर घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इस नए वर्ष में बनाये गोवा घूमने का प्लान और निकल लीजिये अपने दोस्तों के साथ।

2 – धर्मशाला

भारतImage Source:

भारत के हिमाचल में बसा धर्मशाला अपने में एक बहुत सुंदर और खूबसूरत स्थान है। यह प्राकृतिक संपदा से भरा हुआ और पहाड़ों से घिरा हुआ एक अनोखा स्थान है। यदि आप अपनी ट्रिप में एडवेंचर को लाना चाहते हैं तो आप धर्मशाला जरूर जाएं। इस स्थान पर आप न सिर्फ तिब्बत की संस्कृति को करीब से जानेंगे बल्कि आप यहां त्रिउंड ट्रैकिंग का आनंद भी ले सकते हैं। बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का घर भी यहीं है साथ ही यहां के बौद्ध मठ बहुत सुंदर है जहां आप आत्मिक शांति को अनुभव कर सकते हैं।

3 – वाराणसी

भारतImage Source: 

वाराणसी उत्तर प्रदेश में है। यह एक धर्म नगरी व तीर्थ स्थल के रूप में प्रचलित है। यहां पर घूमने के लिए बहुत से स्थान हैं। दुनियाभर से लोग भारत और इसकी संस्कृति को सही से समझने के लिए वाराणसी आते हैं। यही कारण है कि यहां आपको बड़ी संख्यां में विदेशी लोग देखने को मिलते हैं। वाराणसी को देश के प्राचीनतम शहरों में से एक माना जाता है। यहां यदि घूमने जाएं तो पैदल ही घूमें। यहां के गंगा घाटों पर बैठकर आप इस स्थान के आनंद का अनुभव कर सकते हैं। शाम को यहां होने वाली गंगा आरती का अपना एक अलग नजारा होता है इसलिए उसको देखना न भूलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here