यहां रेगिस्तान में खेती कर पैदा की जा रही है सभी सब्जियां

-

 

वैसे तो रेगिस्तान में कुछ नहीं उगता, पर आज हम आपको एक ऐसी जगह से रूबरू करा रहें हैं जहां रेगिस्तान में भी खेती होती है। आज हम आपको बता रहें हैं इजरायल के बारे में। देखा जाए तो तकनीक के मामले में इसरायल के आगे कोई टिक नहीं सकता है। सामान्य रूप से रेगिस्तान में कभी कोई पेड़ आदि नहीं उगता है, सब्जियां उगना या खेती करना तो बहुत दूर की बात है, पर इजरायल के वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि इजरायल के रेगिस्तान में सब्जियां भी आसानी से उग सकती हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इजरायल के दक्षिणी भाग में स्थित अरावा रेगिस्तान में कठिन वातावरण होने के बावजूद वहां ऑर्गन पेड़, मछली का उत्पादन तथा स्ट्रॉबेरी की खेती अच्छे से होती है। अरावा इसरायल की एक रेगिस्तानी घाटी है जो कि मृत सागर से लाल सागर तक फैली हुई है। इस स्थान पर न तो पानी की मात्रा अधिक है और न ही फसल को बढ़ावा देने वाला वातावरण है। इजरायल के वैज्ञानिकों ने इस स्थान पर ही आधुनिक तकनीक से खेती कर सभी को चकित कर दिया है।

Vegetables being produced in the dessert in israelimage source:

आपको बता दें कि इस स्थान पर अरावा इंस्टिट्यूट फॉर एन्वायरमेंटल स्टडीज को 1996 में स्थापित किया गया था। अब यहां पर कृषि विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए इजरायल,जॉर्डन, बेस्ट बैंक आदि देशों के छात्र आते हैं। ये सभी छात्र यहां पर पर्यावरण से संबंधित पढ़ाई करते हैं तथा अन्य देशों से जुड़े प्रोजेक्ट की स्टडी भी करते हैं। इस रेगिस्तान में आर्गनिया इस्पिनोसा के पेड़ भी उगाये जाते हैं। आपको बता दें कि इस पेड़ से खाद्य तेल निकाला जाता है और यह दुनिया में सबसे अच्छा खाद्य तेल माना जाता है। इस प्रकार से इजरायल के वैज्ञानिकों ने आधुनिक तकनीक की मदद से रेगिस्तान में भी खेती करनी शुरू कर दी है।

shrikant vishnoi
shrikant vishnoihttp://wahgazab.com
किसी भी लेखक का संसार उसके विचार होते है, जिन्हे वो कागज़ पर कलम के माध्यम से प्रगट करता है। मुझे पढ़ना ही मुझे जानना है। श्री= [प्रेम,शांति, ऐश्वर्यता]

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments