ईद, ट्रैफिक और 12 मौत

0
322

अपने देश में ईद हो या दीपावली या कोई अन्य त्यौहार, ये इस प्रकार के फेस्टिवल्स हैं जिनमें लोग अधिकतर अपने घर की और रुख कर लेते हैं, इस बजह से ही देश के कुछ रूट्स पर जाम की बड़ी स्थिति पैदा हो जाती है और लंबा जाम लग जाता है पर आज हम आपको अपने देश की नहीं बल्कि इंडोनेशिया की खबर देने जा रहें हैं, जैसा की आप जानते ही हैं की इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है और अभी हालही में इस देश में भी अन्य देशों की भांति ईद का त्यौहार मनाया गया। इस बार ईद के इस त्योहार पर इंडोनेशिया में जाम की एक भयाभय स्थिति पैदा हो गई जिसके कारण 12 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी वहीं दूसरी और बहुत से लोग ईद के त्यौहार पर समय से अपने घर नहीं पहुंच पाये और उनको इस साल की ईद से हाथ धोना पड़ा।

Traffic chaos kills 12 people on eid1Image Source:

असल में इंडोनेशिया के जावा में ईद के इस त्यौहार पर 21 किमी का जाम लग गया और इस दौरान प्रदुषण तथा 30 ड्रिग्री से ज्यादा तापमान के कारण 1 बच्चे सहित कई बुजुर्गों की जान चली गई, सरकारी आंकड़ों मानें तो इस ट्रैफिक में कुल 12 लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया के प्रशासन में तत्काल मदद के लिए कुछ ख़ास हेल्प लाइन भी शुरू की थी परंतु प्रशासन इस लाम में फसें लोगों की सीधे तौर पर सहायता करने में असमर्थ रहा इसलिए कई लोगों की जान चली गई। बहुत से लोगों ने तो ट्रैफिक चाटने के इन्तजार में अपनी कार तक सड़क पर छोड़ दी और खुद पैदल ही सड़क पर निकल आये। जानकारी के लिए आपो बता दें की ईद एक मुस्लिम धर्म का बड़ा त्यौहार है और इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है इसलिए ईद देश में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की और निकल पड़ते हैं जिसके कारण इस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here