आज का इतिहास- ओलंपिक खेलों की हुई थी शुरूआत

0
443

6 अप्रैल का इतिहास अपने आप में काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस दिन ही शुरू हुआ था सबसे बड़े खेल का आयोजन। सन् 1896 में यूनान के एथेंस में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों को शुरू किया गया। ओलम्पिक खेल की अगर हम बात करें तो यह अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेली जानी वाली एक बहु खेल प्रतियोगिता है। यह खेल हर चार वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। सन् 1896 में खेले गए ओलंपिक खेलों में भारत ने स्वर्ण पदक जीते थे।

1Image Source: http://www.visualnews.com/

आपको बता दें कि एथेंस में आयोजित किए गए ओलंपिक खेलों में केवल 14 देशों ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने 43 मुकाबलों में भाग लिया था। इसके बाद सन् 1900 में पेरिस को ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने का मौका मिला था। तब से लेकर अब तक कई बार इन खेलों का आयोजन किया गया। हालांकि शुरूआत के समय इन खेलों को अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था।

6 अप्रैल को विश्व इतिहास में घटी कुछ अन्य प्रमुख घटनाएं-

1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1896-यूनान के एथेंस में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों को शुरू किया गया।
1909- अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919- महात्मा गांधी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

2Image Source: http://www.fatehtimes.com/

1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर हमला किया।
1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1956- पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म।
1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
2009- इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here