आज का इतिहास- महात्मा गांधी ने शुरू की थी दांडी यात्रा

0
881

5 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज के ही दिन सन् 1930 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने अनुयायियों के साथ दांडी यात्रा प्रारम्भ की थी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नमक कानून को तोड़ना था। जिसके लिए महात्मा गांधी ने दांडी पहुंच कर समुद्र तट पर नमक बनाया और इस कानून को तोड़ा।

1Image Source: https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

अगर सरल शब्द में दांडी यात्रा का अर्थ समझाना हो तो हम यह कह सकते हैं कि यह एक पैदल यात्रा है जो साबरमती आश्रम से दांडी तक चली थी। यह यात्रा 24 दिन तक चली थी जिसमें महात्मा गांधी और उनके अनुयायियों ने मिलकर 358 कि.मी. की दूरी तय की थी। वैसे आपको बता दें कि इस यात्रा की शुरूआत में केवल 78 ही लोग थे, जिसके बाद इस यात्रा से कई लोग जुड़ते चले गए।

5 अप्रैल को विश्व के इतिहास में घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं-

1722- जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1930- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने अनुयायियों के साथ दांडी यात्रा प्रारम्भ की थी।
1940- महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन।
1949- भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना।
1955- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने इस्तीफा दिया।

2Image Source: http://www.gazetadopovo.com.br/

1961- भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी की स्थापना हुई।
1964- नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
1979- बम्बई (अब मुंबई) में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरूआत।
1991- अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here