भारत समेत विश्व में 3 फरवरी के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। आज ही के दिन मुंबई से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा की शुरूआत हुई थी। साथ ही भारत के प्रसिद्ध बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की नींव भी आज ही रखी गई थी। प्रयाग (अब इलाहाबाद) में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में पांच सौ लोग मारे गये। साथ ही भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र” को सैन्य बेड़े में आज ही शामिल किया गया। इसके अलावा विश्व इतिहास में आज ही के दिन सबसे पहले स्विटज़रलैंड में पनीर का कारखाना खोला गया।
 Image Source: http://www.thehindu.com/
Image Source: http://www.thehindu.com/
भारत और विश्व के इतिहास में 3 फरवरी को कुछ और प्रमुख घटनाएं हुईं, जो इस प्रकार हैं –
1760- सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
1815- विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
1916- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
 Image Source: http://westernrlyaudit.gov.in/
Image Source: http://westernrlyaudit.gov.in/
1925- बम्बई (अब मुंबई) से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू हुई।
1945- रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
 Image Source: https://upload.wikimedia.org/
Image Source: https://upload.wikimedia.org/
1954- प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में पांच सौ लोग मारे गए।
1969- तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता एवं पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री सीएन अन्ना दुरै का निधन।
1970- ओड़िशा के तल्चर शहर में देश की पहली और विश्व की सबसे लंबे कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गई।
 Image Source: http://img.deseretnews.com/
Image Source: http://img.deseretnews.com/
1972- जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
1978- महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
 Image Source: https://upload.wikimedia.org/
Image Source: https://upload.wikimedia.org/
1988- भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र” को सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
