मरने के 40 साल बाद फिर से जिंदा हो उठी यह महिला, जानिए कैसे

0
237

क्या कोई मौत होने के बाद भी दोबारा जिंदा हो सकता है और वो भी 40 साल के लंबे समय के बाद यदि आप सोचते हैं नहीं तो, आइए जानते हैं इस महिला की असल कहानी जो 40 साल बाद फिर से हो उठी जिंदा। जी हां, यह सच है कि एक महिला अपनी मौत के 40 साल बाद में फिर से जीवित हो उठी। यह खबर है उत्तरप्रदेश के कानपुर की, यहां की एक महिला अपनी मौत के 40 साल बाद में फिर से अपने घर वापस लौटी है, आइए जानते हैं इस खबर को।

after-40-years1Image Source:

उत्तरप्रदेश के कानपुर के अन्तर्गत मझहावां जिले के इनायतपुर गांव में एक महिला 40 साल बाद में अपने घर लौटी है, पर इस घटना से सभी लोग चकित हैं क्योंकि 1976 में एक सांप द्वारा इस महिला को काटने के बाद में इस महिला को इसके परिजनों ने मृत मान लिया था। जिसके बाद में इस महिला का शव पानी में बहा दिया गया था। अब यह महिला 40 साल बाद में वापिस अपने घर लौटी है और इससे गांव के सभी लोग चकित हैं। इस महिला का कहना है कि सांप के काटने के बाद वह महज बेहोश हुई थी, पर उसके पारिवारिक लोगों ने उसे मृत मान कर पानी में बहा दिया। इसके बाद में पास के गांव में रहने वाले रामशरण नामक व्यक्ति ने उसको नया जीवन दिया था, पर उसकी याददाश्त सही नहीं थी, इसलिए अब जैसे ही उसकी स्मृति सही हुई है, वह अपने गांव लौट आई है। खैर, पूरे गांव में यह घटना आश्चर्य का केंद्र बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here