खूनी परंपरा – इस परंपरा के बारे में जानकार आपके रोंगटे खड़ें हो जाएंगे

0
285

वैसे तो दुनिया में बहुत से देश हैं और हर देश में बहुत सी अलग-अलग परंपराओं का निर्वहन किया जाता है, पर उनमें से कुछ परंपराएं बहुत ज्यादा खतरनाक भी हैं, आज हम आपको एक ऐसी ही एक खतरनाक परंपरा के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जिसके बारे में जानकार आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि यह परंपरा हमारे देश की नहीं है, पर फिर भी जानते हैं इसके बारे में…

Image Source:

सबसे पहले आपको हम यह बता दें कि यह परंपरा चीन और ताइवान में सम्पन्न की जाती है, वर्तमान में वहां “लूनर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन” किया जा रहा है और इसी समय पर इस खतरनाक परंपरा को सम्पन्न किया जाता है। इस परंपरा में सबसे पहले वहां के सबसे मोटे सूअर को ढूंढा जाता है और उसके बाद में उसका कत्ल बहुत ज्यादा बेरहमी से किया जाता है। जानकरी के लिए आपको हम यह बता दें कि सबसे मोटे सूअर को ढूंढने के बाद में उसके चारों पैरों को रस्सी से बांध दिया जाता है, इसके बाद में एक व्यक्ति इस सूअर का आधा गला काट कर छोड़ देता है ताकि उसके सिर का सारा खून बाहर आ सके और इसके बाद में इस सूअर का पेट फाड़ कर उसके अंदर का सारा मीट निकाल लिया जाता है।

Image Source:

इसके कुछ समय बाद में जब सूअर खुद ही मर जाता है तो गर्म पानी से उसकी खाल को उतार लिया जाता है और उसके अंदर पानी भर दिया जाता है ताकी वह देखने में और ज्यादा मोटा लगने लगें। इतना करने के बाद में इस सूअर को लूनर न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में सजा कर इसकी झांकी निकाली जाती है। इस परंपरा में अन्य कई लोग भी हिस्सा लेते हैं और जिसका सूअर अधिक मोटा और सजा हुआ होता है उसको ईनाम दिया जाता है। ईनाम में जीतने वाले व्यक्ति को सोने के अंडे दिए जाते हैं, जिनको वहां के मंदिर का मुख्य पुजारी देता है। असल में इस परंपरा को मनाने के पीछे यह माना जाता है ऐसा करने पर उनके घर में सुख और समृद्धि आती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here