हिमालय के इस सरोवर से आती है ॐ शब्द की ध्वनि

0
445

वैसे तो आपने कई प्रकार के सरोवर देखें होंगे पर क्या आप भारत-चीन की सीमा पर बनें इस सरोवर को जानते हैं जिसमें से आती है ॐ शब्द की ध्वनि, यदि नहीं आज हम आपको एक ऐसे ही सरोवर के बारे में बता रहें हैं। इस सरोवर के बारे में मान्यता है कि यह आदिकाल से इसी स्थान पर ही स्थित है, इस सरोवर को “मानसरोवर” नाम से जाना जाता है और यह सरोवर वर्तमान में भारत-चीन सीमा पर मौजूद है।

himalayan1Image Source:

यह सरोवर “कैलाश यात्रा” के समय मार्ग में ही पड़ता है। यह यात्रा 1981 में शुरू हुई थी। कैलाश को स्वयंभू क्षेत्र कहा जाता है और इस बारे में वैज्ञानिक कहते हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप के चारों ओर पुरातनकाल में समुंद्र था पर जब यह द्वीप रूस से टकराया तो इसके परिणाम के रूप में ही हिमालय का निर्माण हुआ।

himalayan2Image Source:

मानसरोवर के क्षेत्र में लोगों का कहना है कि इस स्थान पर प्रकाश और ध्वनि की तरंगों का समागम होता है जिसके कारण यहां पर ॐ शब्द की ध्वनि सुनाई पड़ती है। जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि कैलाश-मानसरोवर का यह क्षेत्र तिब्बती बौद्ध धर्म के लोगों, जैन धर्म के लोगों तथा सनातन धर्म के सभी लोगों के लिए प्राचीनकाल से आध्यात्मिक केंद्र रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here