आपके फैशन के लिए सांपों से किया जाता है यह घिनौना काम

0
481

सांप वैसे तो बहुत जहरीला जीव होता है और हर कोई इससे डर कर भाग जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि हमारे फैशन की बहुत सी वस्तुएं इन जहरीले सांपों से ही बनाई जाती है? यदि नहीं तो आज हम आपको बता रहें हैं इस तथ्य के बारे में जिसको जानकार आप चौंक जाएंगे, आइए जानते हैं इस बारे में…

image source :

सबसे पहले आपको बता दें कि हालही में एक अंग्रेजी वेबसाइट ने सांपों से जुड़ी कुछ बेहद दर्दनाक तस्वीरे जारी की हैं और ये तस्वीरे इंडोनेशिया की बताई जा रही है। इन तस्वीरों में कुछ लोग सांपों की खाल निकालते दिख रहें हैं। आपको हम यह भी बता दें कि सांप की बाहरी स्किन काफी चमकीली होती है, इसलिए सांप के चमड़े को काफी पसंद किया जाता है और इस चमड़े का उपयोग बेल्ट, पर्स, जैकेट आदि चीजों के बनाने में किया जाता है।

image source : 

वर्तमान में इंडोनेशिया में सांपों के चमड़े से कई प्रकार की वस्तुएं बनाने की बहुत सी फैक्ट्रियां है, जहां पर सांपों को मार कर उनके चमड़े को निकाला जाता है, पर इंडोनेशिया का कहना है कि हम लोग सांपों को मानवीय तरीके से ब्रीड करते हैं और हम लोग सांपों के सबसे बड़े निर्यातक भी हैं, लेकिन सामान्यतः देखने में आता है कि इंडोनेशिया में सांपों के साथ कोई भी मानवीय कार्य नहीं किया जाता है।

image source : 

इंडोनेशिया में सांप को पकड़ कर पहले उसकी गर्दन काट दी जाती है और उसके अंदर का मीट निकाल दिया जाता है। इसके बाद इनको एक रॉड पर डालकर धुप में सुखाया जाता है तथा कभी-कभी इसको अवन में भी सुखाया जाता है। असल में सांप के चमड़े से बनी बहुत सी चीजें पश्चिमी देशों में बहुत ऊंचे दामों पर बिकती है, इसलिए यहां सांपों को बड़े स्तर पर मारा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here