चमत्कारी पौधा- ये पौधा करता है तंगी और बुरी नजर को दूर, आप भी जरूर आजमाएं

0
562

आक का पौधा एक ऐसा पौधा है, जो सभी जगह पर बड़ी ही आसानी से देखा व पाया जा सकता है। पर लोग इसके गुणों से अनजान होने के कारण इसे अनदेखा कर देते हैं। इसके अनमोल गुण ही आपके घर की हर बला को खत्म करके आपके पैसों से जुड़ी सभी परेशानियों का अंत करने का काम करते है। क्या आप जानते है कि इसके घर पर होने से आप किस प्रकार की अन्य परेशानियों से छुटकारा पा सकते है यदि नहीं तो जानें आक के पौधे की उपयोगिता के बारे में…

आक का पौधा दो प्रकार का होता है एक पौधे में बैगनी रंग के फूल खिलते है और दूसरे प्रकार के पौधे में सफेद रंग के, जो भगवान शिव का अत्यंत प्रिय होते हैं। भगवान शिव की पूजा में इसे चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है। हिन्दू पुराणों के अनुसार भगवान शिव को तंत्र साधनाओं का जनक माना जाता हैं और यही कारण है कि तंत्र-मंत्र की क्रियाओं में भी इस पौधे को बहुत शुभ माना जाता है।

Medicinal PlantImage Source:

जिस घर के मुख्य दरवाजे के सामने आक का पौधा लगा होता है, उस घर पर भगवान शिव का आर्शिवाद बने रहने के साथ धन का भंडार हमेशा भरा रहता है। जिन घरों में पैसों की तंगी से लेकर बुरी नजर की बाधा की परेशानियां होती है, उन घरों में इससे छुटाकारा पाने के लिए आक के पौधे को मुख्य द्वार पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। जिस घर के मुख्यद्वार पर या घर के सामने सफेद फूल वाले आक का पौधा लगा होता है, उस घर में हमेशा साकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर पर लगे आक के पौधे से तांत्रिक बाधाएं घर पर प्रवेश नहीं कर पाती है। वहीं इससे नाकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक उर्जा को उत्पन्न किया जा सकता है। साथ ही इससे घर पर शांति बनी रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here