इस शख्स को लोग मानते हैं भगवान, सही की एक लाख से ज्यादा लोगों की आंखें

0
312
This man celebrated as god as he healed eyes problem of more than one lakh people

 

भगवान को तो सभी मानते हैं, पर क्या आपने कभी जिंदा भगवान को देखा है? यदि नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति से मिलवा रहें हैं जिसको लोग भगवान मानते हैं। आज हम आपको इस भगवान से ही मिलवा रहें हैं, आइए जानते हैं इस जिंदा भगवान के बारे में।

This man celebrated as god as he healed eyes problem of more than one lakh peopleimage source:

लोगों के लिए भगवान मानें जानें इस व्यक्ति का नाम “संदूक रूइत” है, जो नेपाल के रहते हैं। आपको हम बता दें कि संदूक रूइत आंखों के डॉक्टर है और अब तक वे एक लाख से ज्यादा लोगों को आंखों की रोशनी दे चुके हैं। लोग संदूक रूइत को “गॉड ऑफ साइट” कहते हैं। डॉ. रूइत के ज्यादातर मरीज ऐसे होते हैं जिनकी आंखों में पहले से बीमारी होती है और वे पैसे न होने के कारण अपना इलाज नहीं करा पाते हैं।

डा.रूइत अपने गरीब मरीजों का इलाज दूर-दूर जाकर भी करते हैं। विशेष बात यह है कि डा.रूइत लोगों के इलाज के लिए जिस तकनीक का उपयोग करते हैं उसमें महज 5 मिनट का ही समय लगता है इसलिए डा.रूइत ज्यादा से ज्यादा मरीजों का इलाज कर पाते हैं। इस तकनीक में मरीज की आंख में सुराग बनाकर उस नस को हटा दिया जाता हैं जिसकी वजह से आंख की रोशनी कम हुई है और इसकी जगह अच्छे सिंथेटिक लैंस लगा दिए जाते हैं।

इस तकनीक की मदद से ही डा.रूइत ने अफ्रीका तथा एशिया के बहुत से मरीजों का इलाज किया है। अब तक उन्होंने एक लाख से भी ज्यादा लोगों का इलाज किया है इसलिए ही लोग उनको भगवान मानते हैं। डा.रूइत अपने इलाज से अब तक एक लाख लोगों की आंखों को रोशनी दे चुके हैं। गरीब लोग डा.रूइत को अपना मसीहा मानते हैं और उनका बहुत आदर करते हैं। आज के डॉक्टरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए डा.रूइत एक मिसाल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here