चमत्कारी पत्थर : हवा में लटका हुआ है यह गोल्डन रॉक

0
577

दुनिया में आपको कई ऐसे नजारे दिखने को मिल जाएंगे जिन पर आपकी आंखें यकीन नहीं कर पाएंगी। इनमें से ही एक है गोल्डन रॉक। इस पत्थर को देखने पर ऐसा लगाता हैं कि यह हवा में ही लटका हुआ है। कितनी ही तेज आंधी और तूफान आए ये पत्थर अपनी जगह पर कायम है। यह अब बुद्धिस्ट का एक प्रमुख तीर्थ व पवित्र स्थल बन गया है।

golden-rock1Image Source:

यह गोल्डन रॉक म्यांमार में स्थित है। यहां पर एक बेहद ही बड़ा पत्थर 25 फीट ऊंचाई पर एक अन्य पत्थर पर अटका हुआ है। एक बार देखने पर आपको लगेगा कि यह पत्थ्यर मानों हवा में झूल रहा हो और कोई भी हवा का तेज झांका इसे आसानी से नीचे की ओर गिर देगा, लेकिन यहां पर आए बड़े तूफान भी इस पत्थर को हिला नहीं पाएं हैं। इस पत्थर को गोल्डन रॉक के नाम से जाना जाता है। साथ ही इसे क्यैकटिको पगोडा भी कहा जाता है। बर्मा के बुद्ध धर्म के अनुयायियों का यह एक बड़ा तीर्थ स्थल है। हर वर्ष नवंबर महिने से मार्च के महिने तक इस जगह पर लाखों तीर्थ यात्री आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी एक वर्ष में तीन बार यहां पर आता है उसे आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है। लेकिन आज भी कोई इस बात को नहीं जान पाया है कि यह पत्थर आखिर कैसे एक छोटे से पत्थर पर टिका हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here