बल्ली सिंह – अपनी घड़ी को 17 लाख रूपए की शैंपेन से साफ़ करता हैं यह भारतीय व्यक्ति, जानें इनके बारे में

0
285
बल्ली सिंह

 

देखा जाए तो इस दुनिया का हर इंसान चाहता हैं कि उसका जीवन बादशाहों की तरह गुजरे लेकिन इस प्रकार की किस्मत वाले बहुत कम ही लोग होते हैं। आज आपको जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं वह व्यक्ति अपने जीवन को शाही अंदाज में जीता हैं। आपको बता दें कि यह व्यक्ति भारतीय मूल का एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं। इस व्यक्ति का नाम “बल्ली सिंह” हैं।

बल्ली सिंह का जीवन एकदम राजाओं के जैसा है। वे अपना वीकेंड सिंगर स्टिंग के कई सौ एकड़ में बने अपने घर में बिताते हैं तथा प्रतिवर्ष क्रिसमस को फेमस सिंगर नेली के साथ रहते हैं जोकि लॉस वेगास के प्रसिद्ध रैपर हैं। आपको बता दें कि बल्ली को महंगी घड़ियों तथा गाड़ियों का शौंक हैं। वह अपनी घड़ियों को धोने के लिए 17 लाख रूपए की शैंपेन का उपयोग करते हैं। इन सभी चीजों से पता लगता हैं कि वह किस स्तर का जीवन जीते हैं।

बल्ली सिंहImage Source:

इस प्रकार बदला जीवन –

वर्तमान में बल्ली सिंह की उम्र 42 वर्ष हैं। जब वे महज 16 वर्ष के थे तो उन्होंने अमेरिका के लिस्टर में अपने क्लब को खोलने का सपना देखा था। इसके बाद वे अपने सपने को पूरा करने में लग गए। बल्ली को शुरु से ही सेलिब्रिटी पार्टी का आयोजन करने का शौंक था। इसी शौक को उन्होंने अपना कार्य बनाया और आगे बढ़ने लगे। बल्ली की मेहनत रंग लाई और वह बड़ी-बड़ी पार्टी आयोजित करने लगे। अपने यूके टूर के समय उनको जीवन की पहली बड़ी पार्टी आयोजित करने का मौका मिला था और इसी स्थान से उनकी किस्मत चमक उठी थी। वर्तमान में उनकी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी हैं जोकि बड़ी बड़ी पार्टियां आयोजित करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here