मगरमच्छ से लड़ उसको मारकर खा जाती है यह लड़की

0
435

मगरमच्छ को पानी का राजा कहा जाता है क्योंकि यह जीव पानी के अंदर बहुत ताकतवर होता है। इसको पानी के अंदर से पकड़ना या इसको मारना बहुत ही मुश्किल या खतरनाक होता है पर दुनिया के कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी होते हैं उनको इस प्रकार के कार्य करने में बहुत मजा आता है। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की से मिलवाने वाले हैं जो की मगरमच्छ को पकड़ने के लिए न सिर्फ उससे लड़ती है बल्कि उसको मार कर खा भी जाती है आइये जानते हैं इस खतरनाक लड़की के बारे में।

https://www.youtube.com/watch?v=CvAxxYJy2oo

Video Source:

इस खतरनाक लड़की का नाम “कायला” है जो की फ्लोरिडा के पोम्पानो बीच पर रहती है। यह लड़की अब तक लगभग 100 मगरमच्छ पकड़ चुकी है, इस लड़की ने इस बारे में बताया कि मगरमच्छ से उसका सामना सबसे पहले 5 वर्ष की उम्र में हुआ था और उसके बाद में 15 साल की उम्र में उसने पहला मगरमच्छ पकड़ लिया था। मगरमच्छों को पकड़ने का इंटरेस्ट उम्र बढ़ने के साथ-साथ ही बढ़ता गया और अब भी वह मगरमच्छों को पकड़ती है। वर्तमान में कायला के पास में मगरमच्छों को मारने का लाइसेंस भी है। कायला के पापा के पास भी मगरमच्छों को पकड़ने का लाइसेंस था और वो भी मगरमच्छों को पकड़ने का काम करते थे। वहीं से कायला का इंटरेस्ट मगरमच्छों को पकड़ने के लिए जागा।

Kayla GarveyImage Source:

कायला के पास में अब मगरमच्छों को मारने का लाइसेंस भी है और इस लाइसेंस के अनुसार वह 4 महीने में 2 मगरमच्छों को मार सकती है। कायला इन मगरमच्छों को मरकर इनका मीट भी खाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here