उत्तर प्रदेश का यह पुलिस अधिकारी नशे में बिना पैंट पहने ही सो गया बीच बाजार

0
485
उत्तर प्रदेश

 

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखने वाली सरकार यदि अपनी पुलिस व्यवस्था को ही सही कर ले तो बहुत है। उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामें समय समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। सच तो यह है कि समाज में व्यवस्था को बनाये रखने का दावा करने वाली यूपी पुलिस आखिर क्या करती है और क्या नहीं, वह आज सभी लोग जानते हैं। हालही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रहीं हैं। ये तस्वीरें हैं उत्तर प्रदेश की पुलिस के एक अधिकारी की है। इस पुलिस अधिकारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

उत्तर प्रदेशImage Source: 

यह मामला कानपुर का है। यहां पर कोतवाली थाना क्षेत्र से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक सिपाही की कुछ हरकतें कैमरे में कैद हो गई। पुलिस तक जब यह वीडियो पहुंची तो थाने में हड़कंप मच गया। असल में वीडियो में नेम सिंह नामक एक सिपाही दिखाई पड़ रहा था। यह सिपाही नशे में इतना धुत्त था कि इसको अपनी कोई सुध नहीं थी। यह सिपाही कई घंटे तक सड़क के किनारे पड़ा रहा।

इसको यह भी पता नहीं लग पा रहा था कि वह कहां और किस स्थिति में पड़ा है। न ही इस सिपाही को कुछ सुनाई पड़ रहा था। कुल मिलाकर सिपाही नशे में पूरा धुत्त था। लोगों ने इस सिपाही को जब इस हालत में देखा तो इसकी वीडियो बना ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेशImage Source: 

कुछ ही समय में मौके पर पुलिस वाले गाड़ी लेकर पहुंचे। नेम सिंह की हालत देख कर आये पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हो रहें थे। नेम सिंह को जब अन्य सिपाहियों ने उठाने की कोशिश की। उन्होंने बड़ी मुश्किल से सिपाहियों ने नेम सिंह को उठाया और उसे से कपड़े पहना कर गाड़ी में डाल कर थाने ले कर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here