गाय के दिल से जिंदा है यह बच्चा

0
492

गाय को भारत में सभी प्रकार के जंतुओं में सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता है। इसका कारण यह है कि गाय की प्रत्येक चीज जीते जी ही नहीं, बल्कि मृत्यु के बाद भी मानव के लिए लाभकारी रही है। गाय एक ऐसा पशु है जो मानव जाति को बिना कुछ मांगे देती ही रहती है। शायद यही कारण है कि गाय को माता कहा जाता है। भारत में जहां गाय की उपयोगिता को बहुत समय से माना है, वहीं अब विदेशों में भी गाय की उपयोगिता को बुद्धिवादी लोग स्वीकारने लगे हैं। अभी एक ऐसा ही वाकया सामने आया है, जिसमें ब्रिटेन के डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु की जिंदगी गाय का दिल लगाकर बचाई है। डॉक्टर्स के अनुसार बच्चे का दिल अब बेहतर तरीके से काम कर रहा है।

cow heart save a baby life2Image Source: http://i.dailymail.co.uk/

इस बच्चे का नाम नोआ ग्वीलिम प्रिटकार्ड है। इसका जन्म 10 फरवरी को हुआ था। वह शुरू से ही होल्ट-ओरम सिंड्रोम नामक आनुवांशिक बीमारी से पीड़ित था। डॉक्टर्स के अनुसार एक लाख में एक व्यक्ति ही इससे प्रभावित होते हैं। इससे दिल की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। जन्म के बाद ही नोवा का ऑपरेशन किया गया था। डॉक्टरों ने उसके दिल को मानव और गाय के अंग के हिस्सों से बदला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आठ महीने के नोवा का दिल अब बिल्कुल ठीक काम कर रहा है। गाय के हार्ट वॉल्व का कभी-कभी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि उसमें मौजूद उतक (टिश्यू) मानव वॉल्व से मिलते-जुलते होते हैं।

इस प्रकार से ब्रिटेन के डॉक्टरों ने एक नवजात शिशु की जिंदगी गाय का दिल लगाकर बचाई है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे का दिल अब बेहतर तरीके से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here