आश्चर्य – महज 40 वर्ष की उम्र में दिया 69 बच्चों को जन्म

0
313

आपसे यदि कोई पूछे कि दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे किस महिला ने पैदा किए, तो शायद आप नहीं बता सकेंगे पर आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं, जिसने महज 40 वर्ष की उम्र में 69 बच्चों को जन्म दिया है। जी हां, आपको यह आश्चर्य वाली बात लगेगी, पर यह सच है तो आइए जानते हैं इस बारे में हमारे इस आलेख में।

Image Source:

सबसे पहले तो हम आपको बता दें कि यह पहली महिला नहीं है जिसने 69 बच्चों को जन्म दिया है, असल में इस महिला से पहेल भी रूस की एक महिला 69 बच्चों को जन्म दे चुकी है। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो उसमें पहले से ही 69 बच्चों को पैदा करने का रिकॉर्ड दर्ज है और इस रिकॉर्ड की बराबरी की है एक फिलिस्तीनी महिला ने, जिसकी उम्र महज 40 वर्ष की है। मात्र 40 वर्ष की उम्र में ही 69 बच्चों को पैदा करने का रिकॉर्ड बनाने वाली इस महिला द्वारा 16 बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया गया तथा सात बार तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया गया और चार बार चार-चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस महिला के कुल बच्चों की संख्या 69 थी, पर अब इस महिला की मृत्यु की खबर आ रही है, खबर के मुताबिक इस महिला की गाज़ा पट्टी में मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here