फॉर्चून मैगज़ीन के कवर पेज पर भगवान विष्णु, भारतीयों ने जताई नाराज़गी

0
435

फॉर्चून मैगज़ीन अमेरिका की मशहूर पत्रिका है। लेकिन इस पत्रिका को लेकर तब बवाल खड़ा हो गया जब इसके कवर पेज पर अमेजोन कंपनी के सीईओ जेफ बेजस को भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया। इस तरह भगवान विष्णु को किसी इंसान से के रूप में दिखाए जाने से, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने कड़ा विरोध जताया है।

दरअसल भारत में अमेजोन कंपनी के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए फॉर्चून के इंटरनेशनल एडिशन में इस बार एक कवर स्टोरी छपी है। लेकिन इससे सिर्फ अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने ही नहीं बल्कि भारत में भी लोगों ने नाराज़गी जताई है।

Fortune Magazine covers lord vishnu

फॉर्चून मैगज़ीन के कवर पर जेफ़ बेजस को हाथ में कमल का फूल पकड़े हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस मैगज़ीन के पहले पन्ने पर अमेजोन के भारत पर चढ़ाई करने का स्लोगन भी लिखा है। इस पत्रिका के कवर पेज को लेकर सोशल मीडिया में काफी प्रतिक्रियाएं भी हो रही हैं। इस बारे में लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या यह मैगज़ीन किसी दूसरे धर्म के भगवान की तस्वीर भी इस तरह छापने की हिम्मत रखती है।

इस पूरे मामले पर विवाद होने से फॉर्चून मैगज़ीन के चीफ एडिटर ने माफ़ी मांगी है। इससे पहले भी भारत में लगभग इसी तरह का मामला देखने को मिला था, जब भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को एक ऐड में भगवान विष्णु के रूप में दिखाया गया था। इस विवाद के बाद धोनी पर मुकदमा हुआ था। कोर्ट ने इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here