वेल्स के किनारे मिला रहस्मय जीव का कंकाल

0
553
वेल्स

समंदर एक ऐसी अनसुलझी पहेली है जिसे सुलझाने की कोशिश आज भी इंसान कर रहा है। आज भी समंदर की गहराईयों ऐसी कई चीजें छिपी बैठी है जो इंसानी सोच से परे हैं। इसी के चलते कई बार हमे समुंद्र मे कुछ ऐसे जीव देखने को मिलते है, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नही जानते है। हाल ही में वेल्स के समुद्री तट पर एक ऐसे ही जीव का कंकाल मिला है।

यह कंकाल 6 फीट लंबा है। देखने पर पता चल रहा है कि इस जीव का एक बड़ा जबड़ा है और पतली लंबी पूंछ है। इस जीव को सबसे पहले एक महिला ने देखा था जोकि समुद्र के किनारे अपने कुत्ते को घुमा रही थी। इस जीव की तस्वीरें जब एक्सपर्ट के पास गई तो कुछ समय के लिए वह भी हैरान रह गए, बाद में उन्होंने बताया कि यह जीव व्हेल, डोल्फिन या फिर मगरमच्छ की प्रजाति का हो सकता है।

विशेषज्ञ में भी हैं मतभेद –

विशेषज्ञ में भी हैं मतभेदImage source:

समाचार पत्रों में छपी एक खबर के मुताबिक इस कंकाल की जांच कर रहे वैज्ञानिक अभी खुद भी एक मत पर सहमत नही हो पाए है। वह इस बात को लेकर चर्चा कर रहें हैं कि आखिर यह किस समुद्री जीव का कंकाल है। दरअसल कंकाल की हालत भी काफी खसता है। इस जीव के शरीर के बहुत से अंग पानी की लहरों में बह गए। जिस कारण इसकी पहचान कर पाना और भी कठिन हो रहा है। कुछ वैज्ञानिक मान रहे है कि यह एक मगरमच्छ है जबकि कुछ इसे कोई और जीव बता रहे है। कंकाल की खोपड़ी पर जो उभार आया है उससे यह किसी व्हेल जैसे स्तनपायी का कंकाल लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here