समभाव का संदेश देता चर्च, दीवारों पर लिखें हैं भगवद्गीता के श्लोक

0
335

हालही में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार सारे विश्व में मनाया गया, यह त्योहार वर्तमान में एक सार्वभौमिक उत्सव बना हुआ है यानी यह एक इस प्रकार का त्योहार है जिसको हर धर्म और वर्ग का व्यक्ति मनाता है। जिस प्रकार से हिन्दू या मुस्लिम लोगों के किसी त्योहार में मंदिर या मस्जिदों को सजाया जाता है उसी प्रकार से क्रिसमस के इस त्योहार में चर्चों को भी सजाया जाता है। इसी क्रम में हम आपको भारत में स्थित एक ऐसे चर्च के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं जो की वर्तमान में सभी लोगों को समभाव और समानता की शिक्षा दे रहा है। इस चर्च की खासियत यह है कि इसकी दीवारों पर बाइबल के वचनों के साथ-साथ भगवद्गीता के श्लोक भी लिखें हुए हैं, जो की धार्मिक एकता और सौहार्द का प्रतीक हैं।

charch1Image Source:

गीता के श्लोकों को दीवारों पर लिखवाने वाले इस चर्च का नाम “सेंट मैरी कैथेड्रल” है और यह वाराणसी में स्थित है। इस चर्च की दीवारों पर न सिर्फ गीता के श्लोक लिखें गए हैं, बल्कि बाइबल के वचन तथा महात्मा बुद्ध की देशनाएं भी इस चर्च की दीवारों पर पीतल के शब्दों से लिखी गई हैं। इस सभी धर्म के धार्मिक शब्दों को इस चर्च की प्रार्थना सभाओं में भी बोला जाता है। इस चर्च के पादरी “विजय शांतिराज” इसके विषय में बताते हुए कहते हैं कि “सेंट मैरी कैथेड्रल में केवल ईसाई ही नहीं, अन्य धर्मों के लोग भी आते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मऊ के फातिमा अस्पताल क्षेत्र में स्थित इस चर्च के अंदर बाइबल के संदेशों के साथ ही कुरान की आयतों और रामायण के दोहों को भी दीवरों पर लिखवाया गया है। ये कदम सौहार्द, धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश देता हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here