सलमान खान आज भी हैं विवेक से गुस्सा

0
350

बॉलीवुड के दबंग खान अगर किसी पर भड़क जाएं तो उन्हें मनाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अपनी फिल्मों में दुश्मनों की छुट्टी करने वाले सलमान असल जिदंगी में भी बेहद संजीदा हैं। यह बात फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती के सेट पर देखने को मिली। इस दौरान जहां सलमान पूरी स्टार कास्ट से मिले, वहीं विवेक ओबरॉय से दूर ही नजर आए।

कुछ दिनों पहले सलमान महबूब स्टूडियो पहुंचे। इस स्टूडियो में फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती की शूटिंग चल रही है। यहां पर सलमान ग्रेट ग्रैंड मस्ती की पूरी टीम से मिले। फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, उर्वशी रोतेला और विवेक ओबरॉय काम कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। यहां पहुंचे सलमान अपने मित्र रितेश देशमुख से गले मिले और फिर उन्होंने रितेश व आफताब के साथ खूब हंसी मजाक किया, जबकि वहां पर मौजूद विवेक ओबरॉय से उन्होंने बात तक नहीं की।

सलमान और विवेक में पहले लड़ाई हो चुकी है। बात तब की है जब विवेक ने सलमान की पहली गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में एक अवॉर्ड फंक्शन में विवेक ने सलमान से माफी भी मांग ली थी। इस दौरान की कुछ तस्वीरें रितेश ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इससे यही पता चलता है कि सलमान अगर एक बार किसी से दिल से गुस्सा हो जाएं तो उन्हें मनाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here