महाकुंभ में साधुओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

0
443

उज्जैन में इन दिनों सिंहस्थ महाकुंभ चल रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। महाकुंभ में देशभर के साधु उज्जैन पहुंचे हैं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी साधु पुलिस की व्यवस्था से खासे नाराज हैं। इस रविवार को एक साधु पर जानलेवा हमला होने की घटना से अक्रोशित साधु सड़क पर उतर आए। सभी साधुओं ने पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते हुए पुलिस को अपने गुस्से का शिकार बनाया और पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

जानकारी के मुताबिक उज्जैन में भूखी माता के मंदिर क्षेत्र में तपस्वी गिरी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज धार वाले हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले से तपस्वी की हालत बेहद गंभीर हो गई है। हमले के तुरंत बाद ही तपस्वी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

452462-kumbh-mela-nashik-2013-afpImage Source :http://static.dnaindia.com/

इसके अलावा इस महाकुंभ के दौरान साधुओं की काफी चीजें चोरी हो गई हैं। साथ ही साधुओं के अखाड़े क्षेत्र से काफी कीमती समान भी चोरी हो गए हैं। बीते कुछ दिनों से साधुओं के साथ होने वाली घटनाओं से साधुओं में पुलिस की व्यवस्था को लेकर काफी रोष था। रविवार सभी साधु अपना विरोध जताने के लिए सड़कों पर उतर आए और अपने साथ होने वाली घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। देखते ही देखते सभी साधुओं का गुस्सा बढ़ गया और उनकी पुलिस के साथ झड़प शुरू हो गई। सभी साधुओं ने गुरुनानक घाट के पास सड़क पर जाम लगा दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के खराब इंतजामों से खासी नाराजगी भी जताई। कुछ साधुओं ने तो पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा भी। वहीं पुलिस प्रशासन साधुओं की सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम होने की बात कह रहा है। साथ ही पुलिस के द्वारा साधुओं पर होने वाल घटनाओं के मुख्य आरोपियों को भी पकड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here