यह बच्ची कब्र में भी झपका रही पलकें

0
368

मौत के बाद क्या होता है इस प्रश्न का उत्तर कोई भी खोज नहीं पाया है। हमारी दुनिया में हमने कई अजीबो गरीब मामलों को सुना हैं। जिनकी सच्चाई आज तक रहस्य ही बनी हुई है। एक ऐसा ही मामला इटली में भी सामने आया है कि मामले की जानकारी जिसे भी हुई वो इसे सुनकर हैरान हो गया। इटली में पिछले सौ वर्षों पूर्व मरने वाली लड़की अपनी पलकों को आज भी झपकाते हुए देखा गया है।

जानकारी के अनुसार इटली में सीसिली की राजधानी पैलरमों में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें हम एक लड़की की बात कर रहें है जिसको मरे हुए करीब सौ साल होने वाले है लेकिन इस लड़की की पलके आज भी अपने आप झपक रहीं हैं। बताया गया है कि इस लड़की का नाम रोजालिया लोबरडो था। जिसकी मृत्यु दो वर्ष की अवस्था में ही वर्ष 1920 में हो गई थी। खबरों की मानें तो इस बच्ची को आठ हजार लोगों के कब्र के साथ पैलरमों के कॉनवेंट में सुरक्षित रखा हैं। लोबरडों को उसकी कब्र में ही पलकें झपकाते हुए देखा गया है। आज के समय में यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसे स्लीपिंग ब्यूटी के नाम दिया गया हैं। इसी मामले को जानने के बाद कई लोग इटली के सीसिली में पहुंच रहें है। वहीं इस बच्चीं के कब्र की देखभाल करने वाले डैरियो का कहना है कि यह सिर्फ प्रकाश द्वारा उत्पादित एक ऑटिक्ल भ्रम है।

https://www.youtube.com/watch?v=OjRCq5Xhz8k

 

Video Source:

रोजालिया के शव को एक ग्लास के नए ताबूल में शिफ्ट किए जाने के दौरान यह मामला प्रकाश में आया। डैरियो का कहना है कि शव की आंखे बंद नहीं हैं। रोजलिया का यह मामला 2009 में सबके सामने आया था। फिलहाल अभी इस बच्ची के शव का पलकें झपकाना सभी के लिए कौतुहल का विषय बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here